जबलपुर। ओमती थानाक्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर फराज खान नामक युवक ने राहुल बनकर एक युवती से प्रेम संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर युवती के साथ करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए रहा।
यहां तक कि युवती का अश£ील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने युवती की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अब्दुल फराज खान ने एक युवती से राहुल बनकर दोस्ती की। इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलते रहे, यहां तक कि दोनों के बीच प्रेमसंबंध स्थापित हो गए।
यहां तक कि फराज ने युवती को शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान फराज ने युवती के अश£ील वीडियो बना लिए।
राहुल समझकर युवती भी उसके प्रेमजाल में फंसती चली गई। कुछ दिन बाद युवती को पता चला कि राहुल का असली नाम फराज है और वह दो बच्चों का पिता है।
जिसके चलते युवती ने दूरी बना ली। युवती ने फराज से बातचीत भी बंद कर दी, इसके बाद फराज का असली चेहरा सामने आ गया। फराज ने युवती के अश£ील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देना शुरु कर दिया।
जिससे युवती परेशान हो गई और उसने परिजनों की मदद से ओमती थाना में शिकायत की, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फराज को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को पूछताछ में युवती ने बताया कि फराज उसे जबलपुर सहित अन्य शहरों में घुमाने ले गया, वहां पर भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए है।










