Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशतपती गर्मी के बाद पलटेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी क्या अलर्ट

तपती गर्मी के बाद पलटेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी क्या अलर्ट

मध्यप्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश में एक मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसका असर अगले 3 से 5 दिनों तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से यह सिस्टम और ज्यादा प्रभावी हो जाएगा।

अगले 24 घंटों में ग्वालियर-चंबल संभाग के भिंड और दतिया जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल और जबलपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 30 मार्च से 2 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा समेत लगभग सभी संभागों में मौसम बदला रहेगा। हालांकि इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

गर्मी का हाल

पिछले 24 घंटों में कई जिले भट्टी की तरह तपते नजर आए। मंडला में सबसे ज्यादा 39.8°C तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि नौगांव और दतिया में भी पारा 39°C के आसपास पहुंच गया।

कब-कहां बारिश?

30 मार्च को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है।
31 मार्च और 1 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

बड़े शहरों का तापमान

  • भोपाल: 36.6°C / 22.2°C
  • इंदौर: 35.8°C / 22.4°C
  • जबलपुर: 37.5°C / 20.4°C
  • ग्वालियर: 38.2°C / 21.6°C
  • उज्जैन: 36.4°C / 22.0°C
Related Articles

Latest News