Friday, April 24, 2026
HomeTechnology31 मार्च को Lava का धमाका, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश!

31 मार्च को Lava का धमाका, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश!

Lava International भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro 4G लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन के लॉन्च की पुष्टि Flipkart की वेबसाइट पर बनी माइक्रोसाइट के जरिए हुई है, जहां इसके डिजाइन और फीचर्स की झलक भी सामने आई है।

कब होगा लॉन्च?

Lava Bold N2 Pro 4G को भारत में 31 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Aurora Gold और Eclipse Gray जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। कीमत और सेल से जुड़ी पूरी जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी।

डिस्प्ले और डिजाइन

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। यानी यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।

बैटरी और परफॉर्मेंस

Lava Bold N2 Pro 4G में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज होगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलेगा, जो डेली यूज और बेसिक गेमिंग के लिए ठीक माना जा रहा है। यह फोन Android 15 पर काम करेगा और खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का ब्लोटवेयर या ऐड्स नहीं होंगे।

कैमरा और अन्य फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। हालांकि फ्रंट कैमरा और सेकेंडरी सेंसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

इसके अलावा फोन में IP54 रेटिंग भी मिलेगी, जिससे यह धूल और पानी की बूंदों से सुरक्षित रहेगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

Related Articles

Latest News