Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशसड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई पिकअप के परखच्चे उड़े, दो की...

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई पिकअप के परखच्चे उड़े, दो की मौत, अंधमूक बायपास रोड पर हादसा

जबलपुर। जबलपुर के धनवतंरी नगर स्थित अंधमूक बायपास रोड पर आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब सब्जी मंडी जा रहा पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।

दुर्घटना में पिकअप के परखच्चे उड़ गए, वहीं हादसे में एक महिला व युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिससे यहां पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घुंसौर जिला सिवनी से पिकअप सवार लोग जबलपुर सब्जी आने के लिए आज सुबह 6 बजे के लगभग निकले। पिकअप वाहन जब अंधमूक बायपास रोड से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान सामने से आ रहे भारी वाहन को साइड देने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।

हादसे में पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए, वहीं पिकअप में सवार छोटी बाई उर्फ गोमती कुशवाहा व संदीप कुशवाहा की पिकअप वाहन में फंसने से मौत हो गई। दुर्घटना होते देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई, वहीं कुछ लोग पहुंच गए, जिन्होने महिला व युवक को खून से लथपथ हालत में फंसे देखा तो स्तब्ध रह गए।

खबर मिलेत ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए जिन्होने स्थानीय लोगों की मदद से छोटीबाई व संदीप को निकालकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर भी डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में पिकअप चालक आकाश यादव के शरीर पर भी गंभीर चोटें आई है।

Related Articles

Latest News