Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyओप्पो का बड़ा धमाका! 21 अप्रैल को लॉन्च होंगे Find X9 Ultra...

ओप्पो का बड़ा धमाका! 21 अप्रैल को लॉन्च होंगे Find X9 Ultra और Find X9s Pro

OPPO ने अपनी फ्लैगशिप ‘Find X9 Series’ को आगे बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी 21 अप्रैल को China में एक बड़े इवेंट के दौरान OPPO Find X9 Ultra और OPPO Find X9s Pro को पेश करेगी। यह इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे लाइव देखा जा सकेगा।

Find X9 Ultra: कैमरा होगा सबसे बड़ा हथियार

Find X9 Ultra को सीरीज का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन माना जा रहा है। OPPO इसमें Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया एडवांस कैमरा सिस्टम दे सकती है, जो यूजर्स को प्रोफेशनल फोटोग्राफी जैसा एक्सपीरियंस देगा।

लीक्स के अनुसार इस फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP टेलीफोटो (10x ज़ूम), 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।

पावर बैकअप के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.82-इंच की 2K AMOLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है

Find X9s Pro: डुअल 200MP कैमरा का जलवा

दूसरी तरफ Find X9s Pro भी कैमरा के मामले में काफी दमदार स्मार्टफोन साबित हो सकता है। लीक्स के अनुसार इस डिवाइस में डुअल 200MP कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जिसमें 200MP Samsung HP5 मेन सेंसर और 200MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है।

इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड और 3.2MP सपोर्ट लेंस भी दिए जाने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.32-इंच की फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा।

क्या है खास?

ओप्पो के ये दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन कैमरा और बैटरी के मामले में नए स्टैंडर्ड सेट कर सकते हैं। खासतौर पर 200MP कैमरा और एडवांस इमेजिंग सिस्टम इन्हें फ्लैगशिप सेगमेंट में काफी मजबूत बनाते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि चीन में लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन भारतीय बाजार में कब एंट्री लेते हैं।

Related Articles

Latest News