realme अपना नया स्मार्टफोन realme 16 5G 2 अप्रैल को भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह डिवाइस realme 16 सीरीज का तीसरा मॉडल होगा, जो realme 16 Pro और Pro+ के बाद आएगा। कंपनी इस फोन को लगातार टीज़ कर रही है, जिसमें इसका यूनिक Selfie Mirror डिजाइन खास चर्चा में है।
Will be launched in three variants
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹31,999 बताई जा रही है, जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट ₹33,999 और 12GB + 256GB मॉडल ₹36,999 में आ सकता है। हालांकि, शुरुआती सेल में ₹3,000 बैंक डिस्काउंट के साथ इसका इफेक्टिव प्राइस ₹28,999 तक हो सकता है। साथ ही ₹5,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलने की बात सामने आई है।
MediaTek Dimensity 6400 Turbo
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा, जो Android 16 बेस्ड realme UI 7 पर रन करेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का Sony IMX852 मेन सेंसर दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। खास बात यह है कि इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में Selfie Mirror भी दिया गया है।
5 Year Battery Health
बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार होगा, जिसमें 7000mAh बैटरी दी जाएगी। यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आ सकती है और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.57-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन दी जाएगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4200nits पीक ब्राइटनेस मिलेगी। साथ ही यह IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाएगा।











