Thursday, April 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशप्रेम संबधों के आड़े आने पर की अधेड़ की हत्या,वारदात का खुलासा

प्रेम संबधों के आड़े आने पर की अधेड़ की हत्या,वारदात का खुलासा

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित विजय नगर क्षेत्र में हुई जगदीश सिंह उर्फ लटोरी 52 वर्ष की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में आरोपी गुलाब शाह 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग और शक निकला, जिसने पूरे घटनाक्रम को खौफनाक बना दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी गुलाब शाह निवासी करेली नरसिंहपुर की 35 वर्षीय महिला से पिछले दो साल से दोस्ती थी।

दोनों के बीच अक्सर बातचीत और मुलाकात होती थी। लेकिन 26 मार्च को जबलपुर कृषि उपज मंडी में जगदीश सिंह की एंट्री हुई और महज 4 दिन में उसकी महिला से नजदीकियां बढ़ गईं। यही बात गुलाब को खटकने लगी। आरोपी गुलाब ने पूछताछ में बताया कि महिला और जगदीश और वह खुद मंडी में काम करते थे। दोस्ती के बीच महिला के जगदीश से अवैध संबंध बन गए थे। इसके चलते महिला का गुलाब से कम बात करना उसे नागवार गुजर रहा था।

जगदीश और महिला साथ में ही घूमते थे। यह देख कर गुलाब ने महिला को कई बार टोका पर इसका असर नहीं हुआ। तो गुलाब ने हत्या की साजिश रची। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पहले जगदीश से दोस्ती की और फिर उसे मारने के लिए सुनसान जगह की तलाश शुरू की। जहां कोई आता-जाता नहीं हो और सीसीटीवी भी न हों। 31 मार्च को वह उसे मंडी के पास हाट बाजार क्षेत्र में खंडहर के पास ले गया और मौका मिलते ही सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मंडी आ गया जहां महिला उससे टकरा गई। हत्या के बाद आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए केस को भटकाने की कोशिश की। उसने महिला से कहा कि खंडहर के पास कोई घायल पड़ा है। मदद मांग रहा है। गुलाब महिला को यह कहकर साथ ले गया कि कल से जगदीश दिखाई नहीं दे रहा है, हो सकता है घायल युवक वही हो। इसके चलते महिला भी उसके साथ घटनास्थल पर पहुंची। जहां जगदीश खून से लथपथ मिला। गुलाब ने ही 112 पर कॉल कर एम्बुलेंस बुलवाई लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

50 मजदूरों से पूछताछ के बाद खुलासा-

पुलिस ने मंडी में काम करने वाले 50 से ज्यादा मजदूरों से पूछताछ की। सभी ने बताया कि जगदीश के आने के बाद गुलाब गुस्से में रहने लगा था। संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गईए जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त कर लिया है।

Related Articles

Latest News