Friday, September 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशश्रीकान्त साहू बने भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी

श्रीकान्त साहू बने भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमनात खंडेलवाल की सहमति से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने प्रदेश भाजपा की मीडिया टीम की घोषणा की है।

प्रदेश की मीडिया टीम में जबलपुर से श्रीकान्त साहू को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके पूर्व श्रीकान्त साहू लगातार जबलपुर महानगर में जिला मीडिया प्रभारी रहे है, उनके कार्यशैली, अनुभव को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया है।

श्रीकान्त साहू को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किये जाने पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ,भाजपा जिलाध्यक्ष  रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष  राजकुमार पटेल, राज्यसभा सांसद  सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद  आशीष दुबे, विधायक  अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु,  अभिलाष पांडे,  नीरज सिंह, संतोष बरकडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश कोषाध्यक्ष  अखिलेश जैन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी पराँजपे, जिप अध्यक्ष  आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष  रिंकू विज के साथ सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Latest News