Friday, September 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशटायर फटने से खाई में गिरी कार, महिला की मौत, 5 घायल,

टायर फटने से खाई में गिरी कार, महिला की मौत, 5 घायल,

गुना. एमपी के गुना बायपास पर शनिवार 4 अप्रैल को एक ही परिवार के लोगों से भरी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल गुना में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार अग्रवाल परिवार उज्जैन से ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन कर ग्वालियर में कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।

इसी दौरान गुना बायपास पर सुबह 8 बजे के आसपास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में पांच लोग और एक बच्ची सवार थी, सभी एक ही परिवार के थे, जबकि उनके साथ एक पड़ोसी भी मौजूद था।

घायल लोकेश द्विवेदी ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि कुछ समझ ही नहीं आया और आंखों के सामने अंधेरा छा गया। कार उनके भाई चला रहे थे। हादसे में अनीता अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में गोपाल अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल, शिवान्य अग्रवाल, कृषिवी अग्रवाल और लोकेश द्विवेदी शामिल हैं।

सभी लोग उत्तर प्रदेश के रायबरेली के बछरांवा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। ग्वालियर में कीर्तन कार्यक्रम के बाद उन्हें अपने गांव लौटना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Related Articles

Latest News