Thursday, April 23, 2026
HomeTechnology“Amazon पर जल्द आएगा ये धांसू स्मार्टफोन”,फीचर्स देख उड़े होश

“Amazon पर जल्द आएगा ये धांसू स्मार्टफोन”,फीचर्स देख उड़े होश

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च करने जा रही है। यह डिवाइस पिछले साल आए Realme Narzo 80 Lite 5G का अपग्रेड वर्जन होगा और 14 अप्रैल को भारत में दस्तक देगा। कंपनी ने इसके कुछ प्रमुख फीचर्स पहले ही टीज कर दिए हैं, जिससे साफ है कि यह फोन बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के मामले में यूजर्स को आकर्षित करेगा।


डिस्प्ले और डिजाइन

Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक होगी, जिससे आउटडोर यूज में भी अच्छा विजिबिलिटी मिलेगा। यह स्मार्टफोन Frost Silver और Thunder Black कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।


परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज और गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है।

यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करेगा। कंपनी का दावा है कि इसे 5,60,000 से ज्यादा का AnTuTu स्कोर मिला है, जो इसकी स्मूद परफॉर्मेंस को दर्शाता है।


बैटरी और कूलिंग सिस्टम

Realme Narzo 100 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की ‘Titan’ बैटरी है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी 10 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है।

इसके अलावा इसमें बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300 mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।


कैमरा और AI फीचर्स

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का AI सपोर्ट वाला रियर कैमरा मिलेगा। इसमें AI से जुड़े कई फीचर्स दिए जाएंगे, जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे।


बिक्री और उपलब्धता

Realme Narzo 100 Lite 5G की बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी।


Realme P4 Lite 5G भी चर्चा में

हाल ही में Realme P4 Lite 5G की बिक्री भी भारत में शुरू हुई है। इसमें भी 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 13MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, Narzo 100 Lite 5G को इससे ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस और अपग्रेड फीचर्स के साथ पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Latest News