Monalisa: खरगोन की वायरल गर्ल मोनालिसा के मामले में राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक मोनालिसा नाबालिग पाई गई है। यह शिकायत गौतम बुद्ध नगर के सामाजिक कार्यकर्ता प्रथम दुबे द्वारा की गई थी, जिसके बाद 17 मार्च को जांच टीम गठित की गई थी।
Monalisa की जन्म रिकॉर्ड से हुआ खुलासा
जांच के दौरान महेश्वर के सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड में मोनालिसा की जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 दर्ज मिली है। टीम ने महज तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट तैयार कर आयोग को सौंप दी, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।
Monalisa अपहरण का केस दर्ज
मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले की शिकायत पर 25 मार्च को महेश्वर थाने में फरहान खान के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Monalisa केश में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
इस केस को लेकर अलग-अलग पक्षों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों ने इसे ‘लव जिहाद’ से जोड़कर देखा है। वहीं महेश्वर के विधायक राजकुमार मेव और भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

फिल्म डायरेक्टर की एंट्री
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने भी इस मामले में वीडियो जारी कर जनजातीय आयोग का आभार जताया है। उन्होंने पहले भी मोनालिसा की उम्र को लेकर सवाल उठाए थे और जांच की मांग की थी।
Monalisa के परिवार ने लगाए आरोप
मोनालिसा की शादी के बाद उसके परिवार ने आरोप लगाया था कि वह नाबालिग है। इसी आरोप के बाद मामला और गंभीर हो गया और जांच की मांग तेज हो गई।
आयोग ने लिया एक्शन
मामले को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने नोटिस जारी किया था और मोनालिसा की उम्र की जांच के निर्देश दिए थे। इसके लिए खरगोन जिले के पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
राजनीतिक और PFI कनेक्शन
प्रथम दुबे ने आयोग को बताया कि इस विवाह में केरल के CPI-M नेताओं की सक्रिय भागीदारी और PFI जैसे संगठनों की संलिप्तता एक गंभीर चिंता का विषय है। शिकायत में स्पष्ट किया गया कि यह विवाह केवल एक निजी मामला नहीं, बल्कि ‘लव जिहाद’ के अस्तित्व को नकारने के लिए वैश्विक स्तर पर एक “फॉल्स नैरेटिव” सेट करने की रणनीतिक कोशिश थी।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष अन्तर सिंह आर्य के निर्देश पर गठित जांच दल ने केरल से लेकर मध्य प्रदेश के गांवों तक गहन छानबीन की एवं मात्र 72 घंटे में केरल से लेकर मध्य प्रदेश के महेश्वर तक सारे तार जोड़ कर सच को उजागर कर दिया। प्रकाश ऊईके एवं निदेशक पी. कल्याण रेड़ी की जांच महेश्वर के सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड में मोनालिसा नाबालिग निकली। प्रकाश उइके के न्यायिक अनुभव के कारण जांच दल उन दस्तावेजों तक पहुंचने में सफल रहा, जिन्हें छिपाने की कोशिश की गई थी।
आखिर कौन है Monalisa?
मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर क्षेत्र की रहने वाली बताई जाती है। वह एक सामान्य परिवार से जुड़ी है और स्थानीय स्तर पर ही रहती थी, लेकिन एक घटना के बाद अचानक सुर्खियों में आ गई।
मोनालिसा का मामला उस समय तेजी से वायरल हुआ जब उसकी शादी और रिश्ते से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर फैलने लगीं। शादी के बाद उसकी उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जहां परिवार ने उसे नाबालिग बताया।
इस दावे के बाद मामला गंभीर हो गया और पुलिस तथा आयोग तक पहुंच गया। जैसे-जैसे जांच और आरोप-प्रत्यारोप बढ़े, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो, फोटो और बहस तेजी से वायरल होने लगी।
इस पूरे मामले के वायरल होने के पीछे नाबालिग होने का दावा, लव एंगल और विवाद, अपहरण का केस दर्ज होना, राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं तथा मीडिया कवरेज और सोशल मीडिया ट्रेंड जैसी कई बड़ी वजहें रहीं, जिसने इसे एक लोकल मुद्दे से उठाकर बड़ा चर्चा का विषय बना दिया।
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में माला बेचते हुए मध्य प्रदेश की monalisa अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, कजरारी आंखों और मुस्कान के कारण सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल होकर फेमस हुईं। किसी यात्री द्वारा चुपके से बनाया गया उनका वीडियो (Insta/FB पर) वायरल होने के बाद, वह एक आम माला बेचने वाली से सोशल मीडिया स्टार बन गईं।
मोनालिसा ने कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज में अपनी माला बेचने का निर्णय लिया था, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि उसकी एक छोटी सी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर धूम मचा देगी. सोशल मीडिया पर उसकी बढ़ती लोकप्रियता ने उसे एक स्टार बना दिया और अब फिल्म निर्देशक भी उसे अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए तलाश रहे हैं.












