Thursday, April 23, 2026
HomeTechnologyRealme Narzo 100 Lite 5G: ₹15,000 से कम में जल्द लॉन्च, 7000mAh...

Realme Narzo 100 Lite 5G: ₹15,000 से कम में जल्द लॉन्च, 7000mAh बैटरी का दम

Realme Narzo 100 Lite 5G   : Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में 14 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। यह स्मार्टफोन ₹15,000 से कम कीमत में पेश किया जा सकता है, जिसमें 7000mAh Titan Battery, 144Hz डिस्प्ले और कई दमदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Realme भारतीय बाजार में अपनी Narzo सीरीज़ का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने पुष्टि की है कि Realme Narzo 100 Lite 5G बजट 5G सेगमेंट में एंट्री करेगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh “Titan Battery” होगी, जो लंबे समय तक बैकअप देने के लिए डिजाइन की गई है।

Realme Narzo 100 Lite 5G   :  बैटरी 

 

Realme Narzo 100 Lite 5G फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करेगा और इसमें 5300mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। Realme का कहना है कि यह डिवाइस चार साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए ट्यून किया गया है।

Realme Narzo 100 Lite 5G : डिस्प्ले

इसमें 6.9-इंच का LCD स्क्रीन मिलेगा, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी, जिससे स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी मिलेगी। डिजाइन की बात करें तो Narzo 100 Lite 5G Thunder Black और Frost Silver कलर ऑप्शन्स में आएगा। फोन के बैक पैनल पर टेक्सचर्ड फिनिश के साथ वर्टिकल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। इसमें 13MP का रियर कैमरा होगा।

Realme Narzo 100 Lite 5G : प्रोटेक्शन

साथ ही, यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाव देता है, और Armorshell प्रोटेक्शन भी मिलेगा जिससे डिवाइस ज्यादा मजबूत बनेगा। लॉन्च के बाद यह फोन Amazon India, Realme की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

 

Realme Narzo 100 Lite 5G : लीक रिपोर्ट्स

 

पहले आई लीक रिपोर्ट्स में भी इन फीचर्स का जिक्र किया गया था। फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा, 7000mAh बैटरी और बायपास चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। स्टोरेज ऑप्शन्स में 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट शामिल हो सकते हैं। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत ₹13,000 से कम हो सकती है और टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग ₹15,000 तक जा सकती है।

Realme Narzo 100 Lite 5G को भारत में 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे दोपहर 12 बजे पेश करेगी। यह स्मार्टफोन Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon India और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को Thunder Black और Frost Silver जैसे कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा।

अब इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.8-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जाएगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें 180Hz टच सैंपलिंग रेट, DC Dimming और Smart Touch 2.0 जैसे फीचर्स मिलेंगे, जिससे यूजर्स फोन को गीले हाथों से भी आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे।

Related Articles

Latest News