Redmi K90 Max : Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी ‘K90’ सीरीज को लॉन्च करते हुए Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max को चीन में पेश किया था। अब कंपनी इसी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए एक नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है।
ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Redmi K90 Max को 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह अपकमिंग स्मार्टफोन अपने डिजाइन और फीचर्स के चलते काफी चर्चा में है।
लुक की बात करें तो Redmi K90 Max का डिजाइन बाकी स्मार्टफोन्स से काफी अलग बताया जा रहा है। इसमें इन-बिल्ट फैन-बेस्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो कैमरा मॉड्यूल के पास ही मौजूद है। यह फीचर खासतौर पर गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस यूज के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा।

Redmi K90 Max : Redmi K90 Max को 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस मौके पर Xiaomi एक बड़े इवेंट का आयोजन करेगी, जहां से इस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर टेक मंच पर पेश किया जाएगा।
इस इवेंट में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि कई नए डिवाइस भी लॉन्च किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, Redmi इस दिन Redmi K Pad 2 और Redmi Pad 2 SE जैसे टैबलेट भी पेश करेगा।
इसके साथ ही कंपनी अपने नए लैपटॉप Redmi Book Pro (2026) को भी लॉन्च करने वाली है, जो 14-इंच और 16-इंच स्क्रीन साइज में आएगा। इस तरह 21 अप्रैल का यह इवेंट रेडमी फैंस के लिए एक बड़ा टेक शो बनने वाला है।
Redmi K90 Max 5G : कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन बनने जा रहा है, जिसमें इन-बिल्ट फैन दिया गया है। यह फैन फोन के रियर कैमरा सेटअप के साथ फिट किया गया है और इसके वेंट्स बाहर से भी साफ नजर आते हैं, जो इसे एक यूनिक और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन देते हैं।
इस डिवाइस में 18.1mm साइज का वर्टिकल एयर-इंटेक फैन डिजाइन इस्तेमाल किया गया है, जो 0.42CFM (क्यूबिक फीट प्रति मिनट) तक एयरफ्लो देने में सक्षम है। यह फीचर खासतौर पर हाई-परफॉर्मेंस यूज और गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा बनाए रखने में मदद करेगा।
Redmi K90 Max 5G : कंपनी का दावा है कि यह कूलिंग सिस्टम बेहद कम समय में फोन की हीट को बाहर निकाल देता है और डिवाइस का टेम्परेचर काफी हद तक कम कर सकता है। खास बात यह है कि इस सेटअप को फिट करने के लिए मदरबोर्ड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह इन-बिल्ट फैन बेस्ड कूलिंग सिस्टम एक सस्पेंडेड स्ट्रक्चर पर तैयार किया गया है, जिससे इसकी एफिशिएंसी और बढ़ जाती है।
रेडमी के90 मैक्स 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस अपकमिंग रेडमी 5जी फोन में गेमिंग परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए इंडिपेंडेंट ग्राफिक्स चिप भी लगाई जाएगी।
Redmi K90 Max 5G : Redmi K90 Max को 8000mAh या फिर 8500mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह रेडमी फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लाया जाएगा जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगा। रेडमी के90 मैक्स को मैटल फ्रेम पर लाया जाएगा।
Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max की बात करें तो के90 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और के90 प्रो मैक्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए रेडमी के90 में 7100mAh बैटरी और के90 प्रो मैक्स में 7560mAh बैटरी लगाई गई है। दोनों मोबाइल 100W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। प्रो मैक्स मॉडल में कंपनी ने 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी दी है।
Redmi K90 5G फोन 6.59-इंच की 2K AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है और Redmi K90 Pro Max 5G फोन में 6.9-इंच की 2K AMOLED स्क्रीन दी गई है। दोनों स्मार्टफोंस में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3500nits ब्राइटनेस और 3D Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। दोनों ही IP68 सर्टिफाइड स्मार्टफोन हैं।
Redmi K90 Max 5G : camera setup
फोटोग्राफी के लिए रेडमी के90 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल OIS Light Fusion 800, 50 मेगापिक्सल 2.5x periscope telephoto और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं रेडमी के90 प्रो मैक्स में 50 मेगापिक्सल Light Fusion 950 सेंसर और 50MP 5x periscope telephoto लेंस के साथ 50MP ultra-wide एंगल लेंस मिलता है।









