effect of western disturbance : मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मध्य भारत और तटीय क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप और तेज होने की संभावना है। इन इलाकों में तापमान लगातार बढ़ेगा और लू जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं। वहीं, उत्तर भारत के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में कुछ नरमी बनी रहेगी, जिससे तापमान में अचानक तेज बढ़ोतरी नहीं होगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, हालांकि मौसम का मिजाज पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा।
effect of western disturbance :मध्य पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ स्थानों पर इस सप्ताह उष्ण लहर की स्थिति तथा गर्म और आद्र मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है। उसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में 19 अप्रैल तक और उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 अप्रैल को एकाध स्थानों पर भारी वर्षा, बिजली और गरज के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

पश्चिमी विक्षोभ अभी लोंगिट्यूड 58 डिग्री पूर्व के साथ-साथ लैटीट्यूड 32 डिग्री उत्तर उत्तर में स्थित है। उसके अलावा दो अपर एयर सर्कुलेशन बने हुए हैं। एक उत्तर हरियाणा और उसके आसपास क्षेत्रों में है। वहीं, दूसरा उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास क्षेत्रों में स्थित है। उसके अलावा दो ट्रफ भी चल रहे हैं। एक दक्षिण पूर्व राजस्थान से मणिपुर तक और उसके अलावा एक ट्रफ जो कि उत्तर दक्षिण दिशा की ओर जा रहा है।








