Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयeffect of western disturbance : जम्मू में बदला मौसम, मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र में...

effect of western disturbance : जम्मू में बदला मौसम, मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र में लू का कहर ,अलर्ट जारी

effect of western disturbance : मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मध्य भारत और तटीय क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप और तेज होने की संभावना है। इन इलाकों में तापमान लगातार बढ़ेगा और लू जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं। वहीं, उत्तर भारत के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में कुछ नरमी बनी रहेगी, जिससे तापमान में अचानक तेज बढ़ोतरी नहीं होगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, हालांकि मौसम का मिजाज पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा।
effect of western disturbance :मध्य पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ स्थानों पर इस सप्ताह उष्ण लहर की स्थिति तथा गर्म और आद्र मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है। उसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में 19 अप्रैल तक और उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 अप्रैल को एकाध स्थानों पर भारी वर्षा, बिजली और गरज के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना व्यक्त की गई है।
effect of western disturbance
effect of western disturbance
Related Articles

Latest News