Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyTecno Pop X 5G : 6500mAh बैटरी और 18GB RAM का पावरफुल...

Tecno Pop X 5G : 6500mAh बैटरी और 18GB RAM का पावरफुल कॉम्बो

Tecno Pop X 5G  : एक किफायती 5G स्मार्टफोन के रूप में 24 अप्रैल से भारत में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो गया है, जिससे बजट सेगमेंट के यूजर्स के बीच इसकी काफी चर्चा हो रही है। कम कीमत में आने के बावजूद इसका लुक और डिजाइन इसे इस रेंज के अन्य स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है और पहली नजर में ही प्रीमियम फील देता है।
खास तौर पर इसका रियर कैमरा सेटअप ऐसा डिजाइन किया गया है, जो कुछ हद तक iPhone Air जैसी झलक देता है, जिससे यह और भी आकर्षक नजर आता है। अगर आप कम बजट में स्टाइलिश और 5G सपोर्ट वाला फोन तलाश रहे हैं, तो इसके फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आपके लिए आगे जानना दिलचस्प हो सकता है।
Tecno Pop X 5G
Tecno Pop X 5G
Tecno Pop X 5G :  बजट सेगमेंट में आकर्षक कीमत के साथ लॉन्च किया गया है, जहां इसका बेस वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 15,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं।
यह स्मार्टफोन Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है, यानी इसे केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन से ही खरीदा जा सकेगा। डिजाइन के मामले में भी कंपनी ने विकल्प दिए हैं, जहां यह फोन Midnight Blue और Ripple Green जैसे स्टाइलिश कलर ऑप्शन्स में आता है, जो इसे और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।
Tecno Pop X 5G : Features and Specifications

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करे तो यह मोबाइल Extended RAM तकनीक से लैस है। फोन के 6जीबी रैम वेरिएंट में 12जीबी वचुर्अल रैम का सपोर्ट दिया गया है। इसके चलते 6जीबी फिजिकल रैम और 12जीबी वचुर्अल रैम आपस में ​मिलकर 18GB RAM की ताकत (6जीबी+12जीबी) दे सकती है। वहीं 4जीबी रैम वेरिएंट में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर मोबाइल यूजर 12GB RAM (4जीबी+8जीबी) की पावर पा सकते हैं।

Tecno Pop X 5G
Tecno Pop X 5G
Tecno Pop X 5G : processing

Tecno Pop X 5G एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HiOS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G57 MC2 GPU मौजूद है।

Tecno Pop X 5G :  Design

टेक्नो पॉप एक्स 5जी फोन को aerospace-grade aluminium camera deco डिजाइन पर पेश किया गया है जो इसे काफी हद तक iPhone Air जैसी लुक देता है। यह MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर स्मार्टफोन है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। कंपनी की मानें तो 1.5मीटर की उंचाई से गिरने के बाद भी Tecno Pop X 5G का कुछ नहीं बिगड़ेगा। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 Pro रेटिंग के साथ इंडियन मार्केट में उतारा गया है।

Tecno Pop X 5G :   display

टेक्नो पॉप एक्स 5जी फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन तगड़ी 6500mAh battery सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।

Tecno Pop X 5G
Tecno Pop X 5G
Tecno Pop X 5G :  network speed
यह मोबाइल USRP 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस है जो नेटवर्क स्पीड को 8X तक बढ़ा सकती है। वहीं भीड़-भाड़ वाले इलाके या ट्रैफिक के शोर में बिना परेशानी कॉल पर बात की जा सके, इसके लिए यह सस्ता 5जी फोन AI noise cancellation फीचर भी सपोर्ट करता है। फोटो एडिटिंग के लिए इस सस्ते 5जी फोन में AI Eraser 2.0, AI Image Extender और AI Flash Snap जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

 

Related Articles

Latest News