Wednesday, July 22, 2026
HomeTechnologyHMD Vibe 2 5G : जल्द लॉन्च, Unisoc T8200 चिपसेट और लीक...

HMD Vibe 2 5G : जल्द लॉन्च, Unisoc T8200 चिपसेट और लीक कीमत ने बढ़ाई हलचल

HMD Vibe 2 5G : हैंडसेट मेकर HMD का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। HMD Vibe 2 5G में 6,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए HMD Vibe 5G की जगह ले सकता है। आगामी स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
HMD Vibe 2 5G
HMD Vibe 2 5G
HMD अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन HMD Vibe 2 5G भारतीय बाजार में 21 मई को लॉन्च कर सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T8200 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की उम्मीद है।
कीमत की बात करें तो इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की संभावित कीमत 8,999 रुपये, 4GB + 128GB वेरिएंट की 9,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल की 10,999 रुपये हो सकती है। HMD Vibe 2 5G की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। कंपनी इस स्मार्टफोन को Cosmic Lavender, Nordic Blue और Peach Pink जैसे आकर्षक कलर ऑप्शंस में पेश कर सकती है।

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। HMD Vibe 2 5G की 6,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

HMD Vibe 2 5G
HMD Vibe 2 5G
curved display

पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए HMD Vibe 5G में 6.67 इंच HD+ IPS 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले (720 x 1,604 पिक्सल्स)  90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T760 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

HMD Vibe 2 5G
HMD Vibe 2 5G
 camera setup

HMD Vibe 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, Bluetooth, GPS, Wi-Fi, GLONASS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। HMD Vibe 5G की 5,000mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिेंट सेंसर है।

Related Articles

Latest News