Thursday, May 21, 2026
Homeव्यापारGold & Silver Price : चांदी ₹20,000 टूटी, सोने में भी भारी...

Gold & Silver Price : चांदी ₹20,000 टूटी, सोने में भी भारी गिरावट दर्ज

Gold & Silver Price : राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी का भाव 21,600 रुपये टूटकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वहीं सोने की कीमत 3,200 रुपये टूटकर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मजबूत डॉलर और निवेशकों की भारी मुनाफावसूली से यह गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,200 रुपये यानी 1.93 प्रतिशत टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गया। गुरुवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

नई दिल्ली: सोने और चांदी में गिरावट जारी है। शुक्रवार को भी दोनों धातुएं बुरी तरह लुढ़क गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने में जहां 3000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई तो वहीं चांदी 20000 रुपये से ज्यादा भरभरा गई। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में भी दोनों धातुएं बुरी तरह टूट गईं। गुडरिटर्न्स के मुताबिक भी सोना-चांदी धड़ाम हो गईं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा के मुताबिक भी दोनों धातुओं की कीमत लुढ़क गई।

Gold & Silver Price
Gold & Silver Price

Gold & Silver Price :MCX पर सोना-चांदी का क्या भाव?

एमसीएक्स पर सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। शुक्रवार रात 11 बजे मई डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 3423 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,555 रुपये पर था। एक दिन में यह 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। दिन के कारोबार के दौरान यह 1,58,150 रुपये तक गिर गया था।

वहीं दूसरी ओर जुलाई डिलीवरी वाली चांदी प्रति किलो 20 हजार रुपये से ज्यादा गिर गई। शुक्रवार रात 11 बजे यह 20,452 रुपये की गिरावट के साथ 2,70,650 रुपये पर थी। एक दिन में इसमें 7 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। दिन के कारोबार के दौरान चांदी 2,68,504 रुपये तक गिर गई थी।

Gold & Silver Price
Gold & Silver Price
Gold & Silver Price : मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के ताजा रेट

देश के प्रमुख महानगर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और पटना में भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। यहां 24 कैरेट सोना 1,62,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है

Gold & Silver Price :भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी बढ़े दाम

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,380 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Gold & Silver Price : Silver price

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और निवेशकों की बिकवाली के दबाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। खासतौर पर जुलाई डिलीवरी वाली चांदी ने बाजार में हलचल मचा दी, जहां इसकी कीमत एक ही दिन में 20,452 रुपये प्रति किलो टूटकर करीब 2,70,650 रुपये पर पहुंच गई। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,68,504 रुपये प्रति किलो का निचला स्तर भी छुआ, जिससे निवेशकों और सर्राफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई। महज एक दिन में चांदी में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, जो हाल के समय की सबसे बड़ी गिरावटों में गिनी जा रही है।

Gold & Silver Price
Gold & Silver Price

वहीं सोने की कीमतों में भी जोरदार कमजोरी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम बुरी तरह टूट गए, जिससे बाजार में खरीदारी का माहौल प्रभावित हुआ। Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के ताजा आंकड़ों और गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय संकेतों और डॉलर की मजबूती के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों की रणनीति में बदलाव के चलते फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, जिसका असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

IBJA के मुताबिक क्या है कीमत?

आईबीजेए के डेटा के मुताबिक सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। गुरुवार शाम सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,61,159 रुपये था। शुक्रवार शाम को यह प्रति 10 ग्राम 1,58,210 रुपये रह गया।

 

 

Related Articles

Latest News