Thursday, May 21, 2026
Homeमध्य प्रदेशMppmcl : श‍िविर प्रतिभागियों को वितरित की गई पौष्ट‍िक खाद्य सामग्री

Mppmcl : श‍िविर प्रतिभागियों को वितरित की गई पौष्ट‍िक खाद्य सामग्री

Mppmcl : जबलपुर,। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रश‍िक्षण श‍िविर में बच्चों के पोषण को बढ़ावा देने के लिए पूर्व फुटबाल प्रभारी बृंदावन वर्मा के सौजन्य से 350 युवा खिलाड़ियों को पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव फिरोज कुमार मेश्राम, आलोक श्रीवास्तव, महेश चन्द्र बलोदी, रावेन्द्र वर्मा, रमेश वर्मा, रोहित कुशवाहा, राजेश सिंह, कुलदीप बहादुर, पवन पटेल, क्रि‍स्टोफर नरोन्हा, विशाल सोना, हरीश नायक सहित व‍िभ‍िन्न खेल प्रभारी उपस्थि‍त थे।
Mppmcl
Mppmcl
Mppmcl : केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव फिरोज कुमार मेश्राम ने कहा कि पूर्व फुटबाल प्रभारी बृंदावन वर्मा द्वारा प्रश‍िक्षण श‍िविर के नन्हें प्रतिभागियों को पौष्ट‍िक खाद्य सामग्री का वितरण करना उनकी खेल के प्रति सरोकार की भावना का परिचय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में समाज और बृंदावन वर्मा जैसे पूर्व खेल प्रभारी का सहयोग बच्चों को बेहतर खिलाड़ी बनने और मैदान पर ऊर्जावान रहने की प्रेरणा देता है।
Mppmcl
Mppmcl

Mppmcl : पूर्व फुटबॉल प्रभारी Brindavan Verma ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को खेल के मैदान में लगातार आगे बढ़ते और अपनी प्रतिभा निखारते देखना उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। उन्होंने बताया कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का भी सबसे प्रभावी जरिया है। बृंदावन वर्मा के अनुसार ग्रीष्मकालीन खेल शिविर बच्चों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे शिविरों में बच्चे नई तकनीक सीखने के साथ-साथ फिटनेस, मेहनत और खेल भावना का महत्व भी समझते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चों का अधिक समय मोबाइल और डिजिटल उपकरणों पर बीत रहा है, ऐसे में खेल शिविर उन्हें मैदान से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों से भविष्य में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलेंगे, जो जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

Mppmcl : उन्होंने कहा कि खेलों में केवल अभ्यास काफी नहीं है, बल्कि सही पोषण भी बहुत जरूरी है। इन बच्चों को पौष्टिक आहार देना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है, ताकि वे स्वस्थ और मजबूत बने रहें। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फुटबाल ख‍िलाड़ी क्रि‍स्टोफर नरोन्हा ने किया।
Related Articles

Latest News