Homeबॉलीवुडधूप में मंदिर की रेलिंग साफ करते दिखे Sanjay Mishra , सादगी...

धूप में मंदिर की रेलिंग साफ करते दिखे Sanjay Mishra , सादगी देख फैंस बोले- यही है असली स्टार!

Sanjay Mishra :बॉलीवुड की चमक-दमक से दूर रहने वाले संजय मिश्रा एक बार फिर अपनी सादगी को लेकर चर्चा में हैं। करोड़ों दिलों पर राज करने वाले यह अभिनेता आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं और मौका मिलते ही शहर की भागदौड़ छोड़ अपने गांव जैसे सुकून भरे माहौल में पहुंच जाते हैं। महाराष्ट्र के तिस्करी गांव में बने अपने फार्महाउस पर संजय मिश्रा अक्सर समय बिताते हैं। खास बात यह है कि इसी गांव में उन्होंने भगवान शिव का एक सुंदर मंदिर भी बनवाया है। हाल ही में अभिनेता वहां पहुंचे, जहां उन्हें तपती धूप में मंदिर की रेलिंग साफ करते देखा गया।

संजय मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सैंडपेपर से मंदिर की रेलिंग पर लगी जंग को हटाते नजर आ रहे हैं। बिना किसी दिखावे के मंदिर की सेवा करते अभिनेता का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। कोई उन्हें “डाउन टू अर्थ स्टार” बता रहा है तो कोई उनकी सादगी को असली इंसानियत की मिसाल कह रहा है।

मानसून से पहले की तैयारियों में व्यस्त हैं

वीडियो शेयर कर संजय मिश्रा ने बताया कि मानसून आने की तैयारियों में बिजी हैं। बारिश के आने से पहले वह पुराने पेंट को हटा रहे हैं ताकि नया पेंट रेलिंग पर अपनी पकड़ बना सके और उसमें नमी न पहुंचे। संजय मिश्रा ने वीडियो शेयर कर लिखा है, ‘सारे काम एक तरफ, आने वाले मौसम की तैयारी एक तरफ। बारिश जल्दी आ जाओ जमीन को और कलेजे को ठंडक पहुंचे। बारिश आने के पहले कलर के काम में बिजी।’

Sanjay Mishra की सादगी पर फिदा हुए फैंस

वीडियो में देखा जा सकता है कि 61 वर्षीय संजय मिश्रा लुंगी बांधे बिना किसी झिझक तेज गर्मी में रेलिंग साफ कर रहे हैं। उनकी सादगी पर फैंस ही नहीं, सेलेब्स भी फिदा हो गए हैं। कुब्रा सैत से लेकर अंजलि आनंद और जय सोनी ने वीडियो पर रिएक्ट किया है। बता दें कि संजय मिश्रा ने साल 2024 में तिस्करी गांव में भगवान शिव का मंदिर बनवाया था। यह गांव महाराष्ट्र के लोनावला में स्थित है और मुंबई से 140 किलोमीटर दूर है।

तिस्करी का पहला शिव मंदिर बनवाया ,संतों की भविष्यवाणी सच साबित की

हमारे सहयोगी ‘ईटाइम्स’ के मुताबिक, साल 2024 में गांववालों ने बताया था कि तिस्करी का पहला शिव मंदिर बनवाकर संजय मिश्रा ने उनकी मुराद और दो संतों की भविष्यवाणी सच साबित कर दी है। गांववालों ने बताया था कि करीब 41 साल पहले दो संतों ने भविष्यवाणी की थी कि इस जमीन पर एक शिव मंदिर बनाया जाएगा और यह बात सच साबित हुई।

Sanjay Mishra की दमदार फिल्में

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो संजय मिश्रा हाल ही OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘कर्तव्य’ इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी, इमोशनल ड्रामा और दमदार किरदार लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। इससे पहले वह ‘वध 2’ में दिखे थे। अब संजय मिश्रा ‘धमाल 4’ और ‘फेरा’ में नजर आएंगे।

Related Articles

Latest News