HomeबॉलीवुडDon 3 Controversy : Salman Khan ने संभाली रणवीर-फरहान की लड़ाई

Don 3 Controversy : Salman Khan ने संभाली रणवीर-फरहान की लड़ाई

Don 3 Controversy : रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म डॉन 3 को लेकर बड़े विवाद में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले प्रोजेक्ट से अलग होने के फैसले के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने उनके खिलाफ नॉन-कॉपरेशन नोटिस जारी कर दिया है। इसका मतलब यह है कि फेडरेशन से जुड़े कई क्रू मेंबर्स, डायरेक्टर्स और कोरियोग्राफर्स अब रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे। इस पूरे मामले ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है। वहीं अब खबरें हैं कि सलमान खान ने इस विवाद में एंट्री ले ली है और वे फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मामला आगे बढ़ने से पहले शांत हो सके।
Don 3 Controversy : सलमान खान को बॉलीवुड का गॉडफादर यूं ही नहीं कहा जाता। इंडस्ट्री में जब भी किसी स्टार या फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता है, सलमान अक्सर बीच-बचाव करते नजर आते हैं। इन दिनों डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे मतभेद को देखते हुए भी भाईजान ने एंट्री ले ली है। खबरों के मुताबिक सलमान नहीं चाहते कि यह मामला मीडिया में और ज्यादा तूल पकड़े, इसलिए वे दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बातचीत के जरिए विवाद खत्म करने की सलाह दे रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि सलमान से पहले आमिर खान भी रणवीर और फरहान के बीच समझौता कराने की कोशिश कर चुके हैं, ताकि इंडस्ट्री में यह विवाद किसी बड़े टकराव का रूप न ले सके।
Don 3 Controversy : रिपोर्टस की मानें तो सलमान ने दोनों पक्षों के बातचीत करके मुद्दे को विराम दिया-

‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि सलमान खान रणवीर सिंह को काफी पसंद करते हैं और अख्तर परिवार भी उनके दिल के उतने ही करीब हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और उनसे कहा कि वे अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के भविष्य को नुकसान पहुंचाए बिना अपने मुद्दों को सुलझा लें।

Don 3 Controversy : सलमान ने फरहान को समझाया- इंडस्ट्री में क्रिएटिव मतभेद आम बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने फरहान अख्तर को समझाया कि क्रिएटिव मतभेद बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई नई बात नहीं हैं और दशकों से कलाकारों के बीच ऐसे मुद्दे सामने आते रहे हैं। वहीं उन्होंने रणवीर सिंह से भी लंबी बातचीत कर पूरे मामले को उनके नजरिए से समझने की कोशिश की। कहा जा रहा है कि सलमान दोनों पक्षों के बीच ऐसा समाधान चाहते हैं, जिससे विवाद शांतिपूर्वक खत्म हो जाए और किसी को भी बुरा महसूस न हो। भाईजान की कोशिश है कि मामला बिना किसी बड़े टकराव या कानूनी विवाद के आपसी समझदारी से सुलझ जाए।

Don 3 Controversy : विवाद भूलकर नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करें –

इस रिपोर्ट में सूत्रों ने आगे बताया कि सलमान ने दोनों पक्षों को एक ही इंडस्ट्री के तौर पर सोचने और इस विवाद को शांत करने के बाद एक साथ किसी अन्य प्रॉजेक्ट पर काम करने के लिए भी कहा।

Don 3 Controversy :सलमान नहीं चाहते Don 3 विवाद पहुंचे कोर्ट तक

खबरों के मुताबिक फरहान अख्तर और रणवीर सिंह दोनों ने सलमान खान की बातों को गंभीरता से लिया है और अब इस विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने पर विचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भाईजान नहीं चाहते कि मामला किसी कानूनी उलझन तक पहुंचे या फिर फिल्म इंडस्ट्री की एजेंसियां बिना पूरी सच्चाई जाने जल्दबाजी में कोई फैसला लें। सलमान की कोशिश है कि दोनों पक्ष आपसी समझदारी और सम्मान के साथ ऐसा समाधान निकालें, जिससे विवाद भी खत्म हो जाए और इंडस्ट्री में रिश्ते भी खराब न हों।

Don 3 Controversy :नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने को तैयार होंगे रणवीर-फरहान?

कहा गया है कि सलमान, फरहान के साथ नुकसान की भरपाई के लिए खड़े हैं और रणवीर को ‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक सफलता का लाभ उठाने के लिए एक नया प्रॉजेक्ट शुरू करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं ।

Don 3 Controversy :रणवीर सिंह के फैसले से मचा बॉलीवुड में हड़कंप

दरअसल,फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने हाल ही में रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है। यह फैसला तब लिया गया, जब फिल्म ‘डॉन 3’ के निर्माताओं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने फेडरेशन से शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने की वजह से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया गया कि निर्माताओं को लगभग 45 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा। इसके बाद इस पूरे विवाद को लेकर एफडब्ल्यूआईसीई के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने बताया था कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले फिल्म छोड़ने का फैसला किया। उस समय तक फिल्म की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। शूटिंग की लोकेशन तय हो चुकी थी, होटल बुक किए जा चुके थे और शूटिंग की परमिशन भी ले ली गई थी।

Don 3 Controversy : सलमान चाहते हैं खत्म हो रणवीर-फरहान का विवाद

सलमान खान इन दिनों फिल्म डॉन 3 को लेकर सामने आए विवाद को सुलझाने की कोशिशों में जुटे बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने पहले फरहान अख्तर से बातचीत कर उन्हें समझाया कि क्रिएटिव मतभेद बॉलीवुड इंडस्ट्री में नई बात नहीं हैं और ऐसे मामलों को आपसी समझदारी से सुलझाया जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने रणवीर सिंह से भी लंबी चर्चा की, ताकि पूरे मामले को दोनों पक्षों के नजरिए से समझा जा सके। कहा जा रहा है कि सलमान ने दोनों को विवाद खत्म कर भविष्य में किसी नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की सलाह भी दी। सूत्रों के अनुसार सलमान खान नहीं चाहते कि यह मामला कानूनी विवाद का रूप ले या फिर फिल्म इंडस्ट्री की एजेंसियां बिना पूरी सच्चाई जाने जल्दबाजी में कोई फैसला करें।

Don 3 Controversy :रणवीर सिंह पर क्यों लगा नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव?

अशोक पंडित ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डॉन 3 जैसी बड़ी फिल्म के लिए पहले ही करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके थे। ऐसे में रणवीर सिंह का अचानक प्रोजेक्ट से पीछे हटना निर्माताओं के लिए बड़ा आर्थिक झटका साबित हुआ। उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले का असर सिर्फ प्रोड्यूसर्स पर नहीं पड़ता, बल्कि पूरी टीम — क्रू मेंबर्स, टेक्नीशियंस और बाकी कर्मचारियों पर भी पड़ता है। अशोक पंडित के मुताबिक फेडरेशन ने रणवीर सिंह से कई बार संपर्क कर बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी करने का फैसला लेना पड़ा।

Related Articles

Latest News