Homeव्यापारGold-Silver Rate : चमके सोना-चांदी, कीमतों में दर्ज हुई बढ़ोतरी

Gold-Silver Rate : चमके सोना-चांदी, कीमतों में दर्ज हुई बढ़ोतरी

Gold-Silver Rate : सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। 24 कैरेट सोना ₹1,57,800 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,45,510 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चांदी की कीमत स्थिर बनी हुई है और इसका भाव ₹2,84,900 प्रति किलोग्राम ही दर्ज किया गया है। 10 ग्राम चांदी की कीमत ₹2,849 है। कीमती धातुओं में लगातार बनी तेजी के बीच निवेशकों और खरीदारों की नजर बाजार के अगले रुख पर टिकी हुई है। ऐसे में खरीदारी या निवेश से पहले ताजा रेट की जानकारी लेना बेहद जरूरी हो गया है।
Gold-Silver Rate :महानगरों में सोने और चांदी में उतार -चढ़ाव जारी है ,अलग-अलग शहरों में सोनें-चांदी का भाव अलग-अलग दर्ज किया गया है
नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1.56 लाख से ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के बीच दर्ज किया गया।

राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,57,800 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,91,900 प्रति किलोग्राम पर रही। ,वहीं मुंबई में सोने का भाव करीब ₹1,58,117 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,91,900 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,56,050 से ₹1,57,900 प्रति 10 ग्राम के बीच रही,

जबकि इन शहरों में चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई है ,₹2,91,900 से ₹2,92,500 प्रति किलोग्राम तक पहुंचे। कीमती धातुओं में बनी इस मजबूती ने निवेशकों के साथ-साथ आभूषण खरीदारों का भी ध्यान आकर्षित किया है।

Gold-Silver Rate : मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल और जबलपुर में  सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव लगभग स्थिर बने हुए हैं-

24 कैरेट शुद्ध सोना ₹15,770 प्रति ग्राम यानी ₹1,57,700 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना, जिसका उपयोग मुख्य रूप से आभूषण बनाने में होता है, ₹14,456 प्रति ग्राम या ₹1,44,560 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

चांदी का भाव ₹284.9 प्रति ग्राम यानी ₹2,84,900 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। खास बात यह है कि 29 मई की तुलना में सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम करीब ₹145 से ₹150 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी के दामों में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं देखा गया।

खास बात यह है कि सोने में जारी यह तेजी निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।

Gold-Silver Rate :अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो –

सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, डॉलर की चाल और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के बीच हाजिर सोना करीब एक फीसदी की तेजी के साथ 4,530.72 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। सोने में आई इस मजबूती को वैश्विक बाजारों में बढ़ती खरीदारी और निवेशकों के सुरक्षित विकल्पों की ओर रुझान का परिणाम माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया और यह 75.52 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर लगभग स्थिर बनी रही।

Gold-Silver Rate : विशेषज्ञों का क्या मनना –

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूत स्थिति का असर घरेलू सर्राफा बाजारों पर भी पड़ सकता है, जिससे आने वाले दिनों में सोने के दामों में और तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं चांदी में स्थिरता औद्योगिक मांग और वैश्विक आर्थिक संकेतकों के बीच संतुलन को दर्शाती है। निवेशकों की नजर अब प्रमुख केंद्रीय बैंकों की नीतियों, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर टिकी हुई है, जो आगे सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 

 

Related Articles

Latest News