Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयMP Weather Alert : MP में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट...

MP Weather Alert : MP में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

MP Weather Alert :अगर आप रविवार, 26 जुलाई को घूमने, यात्रा करने या वीकेंड का आनंद लेने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें। मध्य प्रदेश में मानसून पूरे जोर पर है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादलों ने डेरा जमा रखा है। कहीं रुक-रुककर बारिश मौसम को सुहावना बना रही है, तो कहीं तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका लोगों की चिंता बढ़ा सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 26 जुलाई को आपके शहर और जिले में मौसम कैसा रहेगा और किन इलाकों में सतर्क रहने की जरूरत है।
मध्य एमपी में मौसम का मिजाज –

भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा और राजगढ़ में आसमान में काले-घने बादलों का डेरा रहेगा. दिनभर रुक-रुक कर फुहारें पड़ती रहेंगी. इसके अलावा इन जिलों का पारा 28°C से 30°C के बीच रहने से हवा में हल्की ठंडक घुली रहेगी. घूमने-फिरने के लिहाज़ से 26 जुलाई का दिन बेहतरीन है बस रेनकोट या छाता साथ रखना न भूलें

मालवा और निमाड़ अंचल

IMD के अनुसार इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, धार और खरगोन में 26 जुलाई को इंदौर और उज्जैन में रिमझिम फुहारों के साथ सुहाना मौसम रहेगा. धार और खरगोन जैसे पश्चिमी ज़िलों में कुछ जगहों पर अचानक तेज बौछारें आ सकती हैं. मौसम विभाग ने इस इलाके में गर्जना और बिजली चमकने की आशंका जताई है.

महाकौशल और नर्मदापुरम बेल्ट

जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम और हरदा में 26 जुलाई को मानसून सबसे ज़्यादा मेहरबान रहने वाला है. जबलपुर, सिवनी और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं नर्मदापुरम और आसपास के नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है. अगर आप पिकनिक स्पॉट या वॉटरफॉल जाने की सोच रहे हैं तो फिलहाल दूरी बनाए रखना ही सेफ रहेगा.

ग्वालियर-चंबल संभाग

ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी और गुना में दिन की शुरुआत थोड़ी उमस के साथ हो सकती है. हालांकि दोपहर या शाम ढलते-ढलते स्थानीय सिस्टम की वजह से बादलों की गर्जना के साथ ठीक-ठाक बारिश होगी. आकाशीय बिजली (लाइटनिंग) गिरने का खतरा बना रहेगा, इसलिए एहतियात बरतें. इसके अलावा सागर, रीवा और दमोह बेल्ट में झमाझम बारिश के पूरे आसार हैं. बादलों की मेहरबानी से यह हफ्ता किसानों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है

Related Articles

Latest News