Saturday, August 8, 2026
Homeराष्ट्रीयMP में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, छिंदवाड़ा के CMHO, तहसीलदार...

MP में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, छिंदवाड़ा के CMHO, तहसीलदार और पटवारी सस्पेंड

MP : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के पहले ही दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त एक्शन मोड में दिखाई दिए। शुक्रवार को छिंदवाड़ा के विदोरा से अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने जनसंवाद के दौरान नागरिकों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की। सीएम ने सीएमएचओ डॉ. नरेश गुन्नाड़े, एक तहसीलदार और एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही कई अधिकारियों-कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकने का फैसला भी लिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जो अधिकारी ईमानदारी और पूरी निष्ठा से काम करेंगे, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, उनकी जरूरतों की पूर्ति और भविष्य की जनहितकारी योजनाओं व नीतियों का निर्माण किया जाएगा।.

हर शुक्रवार को प्रदेश में होगा जन विश्वास कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रदेश में आज नो मीटिंग डे है. मध्यप्रदेश में अब सरकार जनता के पास पहुंचेंगी. इसके लिए हर शुक्रवार को जिला केंद्र से लेकर तहसील स्तर तक जनता दरबार लगेगा. इसमें सरकार के सभी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर मैदान में उपस्थित रहेंगे और जनता की सुनवाई करेंगे.

सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद करेंगे

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत हमारे सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन-विश्वास अभियान के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है.

Related Articles

Latest News