Saturday, August 8, 2026
Homeखास खबरBank of India Credit Officer Admit Card जारी, 16 अगस्त को ऑनलाइन...

Bank of India Credit Officer Admit Card जारी, 16 अगस्त को ऑनलाइन परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

Bank of India : नई दिल्ली। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने क्रेडिट ऑफिसर (जनरल बैंकिंग ऑफिसर स्ट्रीम) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
बैंक की ओर से ऑनलाइन लिखित परीक्षा 16 अगस्त 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, समय, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

बैंक की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

भर्ती परीक्षा में कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 125 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। प्रश्नपत्र में अंग्रेजी भाषा से 25 प्रश्न तथा संबंधित पद के व्यावसायिक ज्ञान (Professional Knowledge) से 100 प्रश्न शामिल होंगे। उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा।

बैंक ने न्यूनतम अर्हता अंक भी निर्धारित किए हैं। सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा तथा प्रोफेशनल नॉलेज दोनों परीक्षाओं में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक खंड में अलग-अलग न्यूनतम अंक हासिल करना आवश्यक रहेगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग वर्ग के आरक्षित अभ्यर्थियों को निर्धारित अर्हता अंकों में 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

लिखित परीक्षा के बाद विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसमें प्रोफेशनल नॉलेज टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को अवरोही क्रम में स्थान दिया जाएगा। अंतिम चयन बैंक द्वारा निर्धारित भर्ती प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

यह भर्ती अभियान बैंक ऑफ इंडिया में 779 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। बैंक का कहना है कि अभ्यर्थी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी भ्रामक जानकारी से बचें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

BOI Credit Officer Admit Card 2026 डाउनलोड करने का तरीका: अभ्यर्थी सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Career सेक्शन में जाकर Call Letter लिंक पर क्लिक करें और Credit Officer Admit Card 2026 का विकल्प चुनें।

अब अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर लें। अंत में एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें। परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड साथ ले जाना न भूलें।

Related Articles

Latest News