इन जिलों में रहेगा बादलों का पहरा
वहीं, मध्य और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, इंदौर, उज्जैन, देवास और धार में दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और रुक-रुककर बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि इन इलाकों में भारी बारिश के आसार कम हैं, लेकिन ठंडी हवाओं और फुहारों से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, छतरपुर, पन्ना और सागर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। नर्मदापुरम और हरदा में मानसून ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है, जहां दोपहर बाद तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।
किसानों के विशेष सलाह –
मौसम वैज्ञानिकों ने संभावित खतरों को देखते हुए आम जनमानस और किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है. आकाशीय बिजली से बचाव के लिए खुले खेतों, ऊंचे पेड़ों या पानी के स्रोतों के पास न खड़े होने की सख्त हिदायत दी गई है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में जलजमाव न होने दें और जल निकासी की समुचित व्यवस्था रखें. भारी बारिश प्रभावित क्षेत्रों में वाहन चालकों को संभलकर चलने और उफनते नदी-नालों को पार न करने की हिदायत दी गई है.










