Wednesday, September 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशकिसानों के लिए रबी सीजन में पर्याप्त बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने के...

किसानों के लिए रबी सीजन में पर्याप्त बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश : ऊर्जा मंत्री तोमर

जबलपुर, । ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को प्रदेश में ऊर्जा उत्पादन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रबी सीजन के लिये किसानों को बिजली की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें। अभी से पुख्ता इंतजाम करें, जिससे बिजली माँग की आपूर्ति में कोई अड़चन नहीं आए।

बैठक में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने जानकारी दी कि वर्तमान में प्रदेश में बिजली उत्पादन के लिए कोयले का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही कोयले की आपूर्ति भी सतत् जारी है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि विद्युत उत्पादन संयंत्रों की क्षमता के अनुरूप उत्पादन करना सुनिश्चित करें। वरिष्ठ अभ‍ियंता इसकी सतत समीक्षा भी करें। प्लांट के कोल स्टॉक, प्राप्ति, खपत एवं क्वालिटी की साप्ताहिक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। एनटीपीसी से संबंधित विद्युत गृहों से अनुबंधित क्षमता के अनुसार विद्युत उपलब्धता के निरीक्षण की जिम्मेदारी भी तय करें। बैठक में विभिन्न प्लांटों के वरिष्ठ अभ‍ियंता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में किसी भी प्लांट में कम उत्पादन नहीं हुआ है।

Related Articles

Latest News