Oppo ने अपनी K-Series में एक और नया स्मार्टफोन Oppo K15x लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Oppo K15s के साथ पेश किया है, लेकिन K15x को ज्यादा किफायती सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जिसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है।
इसके अलावा स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और IP64 रेटिंग मिलती है। फोन को गिरने से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कंपनी ने Diamond Anti-Drop Architecture भी दिया है। फिलहाल Oppo K15x को चीन में लॉन्च किया गया है और कंपनी ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
20 हजार रुपये की शुरुआती कीमत
Oppo K15x को चीन में दो कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,399 युआन यानी करीब 20,000 रुपये है। वहीं 6GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,699 युआन यानी लगभग 24,400 रुपये रखी गई है। फोन को Glacier White और Prism Purple कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि K15x को दूसरे बाजारों में कब उतारा जाएगा।
120Hz वाला बड़ा डिस्प्ले
Oppo K15x में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद नजर आ सकते हैं। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,125 निट्स तक है, जबकि इसमें 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ गेमिंग के दौरान भी टच रिस्पॉन्स बेहतर रहने की उम्मीद है। हालांकि यहां कंपनी ने AMOLED की जगह LCD पैनल का इस्तेमाल किया है।
Dimensity 6300 से मिलेगा पावर
परफॉर्मेंस के लिए Oppo K15x में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसे LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 6GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं।
रोजमर्रा के ऐप्स, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य गेमिंग जैसे कामों के लिए यह कॉन्फिगरेशन तैयार किया गया है। फोन की मजबूती के लिए कंपनी ने Diamond Anti-Drop Architecture दिया है, जबकि IP64 रेटिंग इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है।
13MP कैमरा और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग
कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo K15x में 13MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वीडियो रिकॉर्डिंग में रियर कैमरा 1080p वीडियो को 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है।
इसके अलावा 720p स्लो-मोशन वीडियो को 120fps तक रिकॉर्ड करने का विकल्प मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यानी कंपनी ने इस फोन में कैमरा सेटअप को बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर रखा है।
6500mAh बैटरी और 45W चार्जिंग
Oppo K15x की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6500mAh बैटरी है। फोन में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ UFCS चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसकी रेटेड बैटरी क्षमता 6,335mAh है, जबकि इसे 6500mAh बैटरी के तौर पर पेश किया गया है।
बड़ी बैटरी के चलते फोन से लंबे समय तक वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने और दूसरे रोजमर्रा के काम करने की उम्मीद की जा सकती है। 45W फास्ट चार्जिंग लंबे चार्जिंग टाइम को कम करने में मदद करेगी।
हेडफोन जैक और एक्सपेंडेबल स्टोरेज भी
कनेक्टिविटी के लिए Oppo K15x में डुअल-सिम, Wi-Fi 5 और Bluetooth ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और एक्सपेंडेबल स्टोरेज का विकल्प भी मिलता है, जो इस सेगमेंट में कई यूजर्स के लिए काम का फीचर हो सकता है।
सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हालांकि फोन में NFC सपोर्ट नहीं मिलता। फिलहाल Oppo K15x की भारत में लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन अगर इसे भारतीय बाजार में इसी प्राइस सेगमेंट में उतारा जाता है तो बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले इसके प्रमुख फीचर्स हो सकते हैं।











