Xiaomi 17 Ultra फोन को खरीदना चाहते हैं तो Xiaomi ने फोन पर जबरदस्त ऑफर निकाल दिया है। फोन को कंपनी ने इसी साल मार्च में रिलीज किया था। अब इस फोन पर धांसू फेस्टिव ऑफर दिया गया है जिसमें इसे ₹20 हजार सस्ता खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, फोन के साथ कंपनी ने Photography Kit Pro फोन के साथ फ्री गिफ्ट के रूप में देने का वादा किया है। इसके साथ ही ग्राहक को 5000 Mi Points भी अर्जित करने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं पूरा ऑफर।
Xiaomi 17 Ultra Limited Time Offer
Xiaomi 17 Ultra पर कंपनी ने फेस्टिव सीजन के लिए अब तक की सबसे आकर्षक डील में से एक पेश की है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन एक प्रीमियम और दमदार कैमरा फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए खास हो सकता है। Xiaomi 17 Ultra अपनी शानदार कैमरा क्षमताओं के लिए जाना जाता है, जिसमें 50MP Leica 1-इंच मेन सेंसर के साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है। इसके अलावा फोन में 16GB रैम और 6000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फ्लैगशिप फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में शानदार कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए Xiaomi 17 Ultra पर मिल रही यह फेस्टिव डील काफी आकर्षक साबित हो सकती है।
Xiaomi 17 Ultra को कंपनी ने ₹1,69,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था, लेकिन अब इसे ₹1,39,999 में लिस्ट किया गया है। खास बात यह है कि ग्राहक लिस्टेड कीमत से भी ₹20,000 तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, खरीदारी के समय चेकआउट पर ₹10,000 की सीधी छूट मिल रही है। इसके अलावा SBI, HDFC और ICICI जैसे चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹10,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस तरह ऑफर का पूरा लाभ लेने पर Xiaomi 17 Ultra को प्रभावी तौर पर ₹1,19,999 में खरीदा जा सकता है।
Free Photography Kit Pro
सिर्फ ₹20,000 तक की बचत ही नहीं, Xiaomi इस डील को और भी खास बना रहा है। Xiaomi 17 Ultra की खरीद पर कंपनी ₹24,000 कीमत वाली Photography Kit Pro फ्री दे रही है। इसके साथ ही ग्राहकों को 5,000 Mi Points अर्जित करने का मौका भी मिल रहा है। यानी इस फेस्टिव ऑफर में ग्राहकों को भारी डिस्काउंट के साथ महंगी Photography Kit Pro और रिवॉर्ड पॉइंट्स का अतिरिक्त फायदा मिल रहा है, जो इसे Xiaomi 17 Ultra पर मिलने वाली बेहद आकर्षक डील बनाता है।
Xiaomi 17 Ultra फीचर
Xiaomi 17 Ultra में 6.9-इंच की HyperRGB OLED स्क्रीन मिलती है। यह 2608 × 1200 रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 1Hz–120Hz एडैप्टिव LTPO रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। फोन में 16GB रैम के साथ Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट की पावर है। इसमें जबरदस्त कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का 1-इंच मेन कैमरा है। साथ में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है।








