Tuesday, October 6, 2026
HomeTechnologyOppo ने लॉन्च किए दो धांसू 5G फोन, फीचर्स की भरमार

Oppo ने लॉन्च किए दो धांसू 5G फोन, फीचर्स की भरमार

Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी नई F35 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G को पेश किया है। दोनों स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

खास बात यह है कि दोनों मॉडल 8000mAh बैटरी, 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50MP सेल्फी कैमरे के साथ आते हैं। Oppo F35 5G की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये रखी गई है, जबकि Pro मॉडल की कीमत 45,999 रुपये से शुरू होती है। दोनों फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इन्हें Oppo India की वेबसाइट के साथ Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकेगा।

Oppo F35 5G में 120Hz AMOLED डिस्प्ले

Oppo F35 5G में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है। स्क्रीन में 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद नजर आते हैं। डिस्प्ले 1,400 निट्स तक की पीक HBM ब्राइटनेस और 100% DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करता है।

गेमिंग और टच रिस्पॉन्स के लिए इसमें 1,000Hz तक का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर मिलता है, जिसे LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन ColorOS 16 पर चलता है।

50MP कैमरा और बड़ी बैटरी का कॉम्बिनेशन

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo F35 5G के पीछे 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर के लिए इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है। हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए 4,300mm² का SuperCool वेपर चैंबर दिया गया है।

मजबूत बॉडी और प्रीमियम सुरक्षा फीचर्स

Oppo F35 5G का वजन करीब 205 ग्राम है और इसकी मोटाई लगभग 8.8mm है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग मिली है। कंपनी ने इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी दिया है। सिक्योरिटी के लिए अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, USB Type-C, Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 5 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 8GB तक वर्चुअल RAM और डुअल-लिंक नेटवर्क एक्सेलरेशन का सपोर्ट भी मौजूद है।

Oppo F35 Pro 5G में 144Hz डिस्प्ले

Pro मॉडल में कंपनी ने 6.77 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसमें FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन की HBM ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है और यह 100% DCI-P3 कलर गैमट को कवर करती है। टच रिस्पॉन्स को और बेहतर बनाने के लिए इसमें 4,000Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। स्टोरेज के मामले में Pro मॉडल UFS 3.1 तकनीक के साथ आता है और यह ColorOS 16.5 पर चलता है।

Pro मॉडल में OIS कैमरा और दमदार सुरक्षा

Oppo F35 Pro 5G के रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट वाला 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फोन में डुअल-व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर भी मिलता है। डिवाइस में 5,000mm² का बड़ा वेपर चैंबर दिया गया है।

सुरक्षा के लिए इसे IP66, IP68 और IP69 के साथ IP69K रेटिंग भी मिली है। Rainstorm Touch और वन-टच वॉटर इजेक्शन जैसे फीचर्स बारिश या गीले हाथों में फोन इस्तेमाल करने में मदद करते हैं। फोन में 360-डिग्री Armour बॉडी, Hunter Antenna आर्किटेक्चर और Smart Communication 3.0 भी दिया गया है।

Oppo F35 Pro 5G की कीमत और कलर

Oppo F35 5G को Wave Blue, Mist Pink और Titanium Grey कलर में पेश किया गया है। इसका 6GB+128GB वेरिएंट 38,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट 42,999 रुपये में आता है। वहीं Oppo F35 Pro 5G के 6GB+128GB मॉडल की कीमत 45,999 रुपये, 8GB+128GB की कीमत 49,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है।

Pro मॉडल Sunrise Orange, Wave Blue और Twilight Brown रंगों में उपलब्ध है। दोनों फोन के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और इन्हें Oppo India की वेबसाइट, Amazon और Flipkart से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

Related Articles

Latest News