Homeराष्ट्रीयजबलपुर नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, लगातार सामने आ रहे नए मामले

जबलपुर नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, लगातार सामने आ रहे नए मामले

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 59 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर शहर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 14,762 हो गई है।

हालांकि शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने पर 48 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। जबलपुर में अब तक 14,058 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

फिलहाल जबलपुर का रिकवरी रेट 95.23 प्रतिशत हो गया है। वहीं जबलपुर में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस बढ़कर 476 हो गये हैं।

वहीं जबलपुर में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान किसी की मौत नहीं हुई है, शहर में कोरोना से कुल मौतों की संख्या 228 ही है।

Related Articles

Latest News