Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशइलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 के विरोध में MPEB तकनीकी कर्मचारी संघ ने...

इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 के विरोध में MPEB तकनीकी कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के द्वारा सोमवार 8 अगस्त को शाम 5 बजे सिटी सर्किल के अंतर्गत मढ़ाताल उप संभाग में इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022 के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा संपूर्ण भारत के विद्युत सेक्टर को प्राइवेट के हाथों को सौंपना चाहती है, जबकि सभी विद्युत कंपनियां फायदे में चल रही हैं। विद्युत कंपनियों के ऊपर सरकार की गलत नीतियों के कारण कर्जा हो गया है। उसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दोष नहीं है।

संघ के हरेंद्र श्रीवास्तव, मोहन दुबे, अरुण मालवीय, अजय कश्यप, इंद्रपाल सिंह, घनश्याम चौरसिया, राजकुमार सैनी, जेके कोस्टा, मोहन दुबे, शशि उपाध्याय, सुरेंद्र मिश्रा, आजाद सकवार, महेश पटेल आदि ने इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल का विरोध करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार इस बिल को वापस ले।

Related Articles

Latest News