Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के नव-नियुक्त आयुक्त जनसम्पर्क मनीष सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार

मध्य प्रदेश के नव-नियुक्त आयुक्त जनसम्पर्क मनीष सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार

मध्य प्रदेश के नव-नियुक्त आयुक्त जनसम्पर्क मनीष सिंह ने आज जनसम्पर्क संचालनालय में पदभार ग्रहण किया। निवृत्तमान आयुक्त राघवेन्द्र कुमार सिंह ने चार्ज सौंपा और विभागीय गतिविधियों और कार्य-प्रणाली की जानकारी दी।

आयुक्त मनीष सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय चर्चा कर संचालनालय के विभिन्न प्रभागों का अवलोकन भी किया। अपर संचालक सुरेश गुप्ता सहित संचालनालय के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News