अयोध्या (हि.स.)। अयोध्या में सोमवार 22 जनवरी को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पूरे प्रदेश को कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति का निर्णय लिया गया है।
यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री की मंशा के अनुरूप प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए पूरे प्रदेश को प्रकाश युक्त करने का निर्णय लिया गया है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के मुख्यालय शक्ति भवन, एसएलडीसी भवन सहित सभी प्रमुख भवनों को प्रकाशमय कर दिया गया है।
अध्यक्ष ने बताया है कि सोमवार को पूरे प्रदेश के सभी क्षेत्रों को 24 घंटे कटौती मुक्त विद्युत प्राप्त होगी। अध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस संदर्भ में पूरी तरह सावधानी बरतें और सबको अनवरत विद्युत प्राप्त हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं।





![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)



