Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयखेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण सहित...

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण सहित 13 पदक

भोपाल (हि.स.)। तमिलनाडु के विभिन्न शहरों में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य यानी कुल 13 पदक हासिल किये।

प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी।

मध्यप्रदेश के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने अर्जित किये 5 पदक

मध्यप्रदेश की बॉक्सिंग खिलाड़ी अंजलि सिंह ने उत्तराखंड की अंजलि कोरंगना को 0-5 से हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खुशी सिंह ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड की निकिता चंद को 5-0 से हरा कर रजत पदक, प्रशांत खताना ने 80 किलोग्राम भारत वर्ग में 0-5 से हरियाणा की खिलाड़ी अरमन अहलावत को हरा कर रजत पदक, आयुष यादव ने 75 किलोग्राम और मुस्कान ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में एक-एक कांस्य पदक अर्जित किये।

जिम्नास्टिक खेल में एक कांस्य पदक

मध्यप्रदेश जिम्नास्टिक खेल के खिलाड़ी कृष गुप्ता ने पेरलर बार स्पर्धा में एक कांस्य पदक अर्जित किया।

मलखम्ब में मध्यप्रदेश को 7 पदक

मध्यप्रदेश के यातिन कोरी ने मलखम्ब की 3 विधा रोप में स्वर्ण, हेंगिंग में रजत और पोल में कांस्य पदक अर्जित किये। आलराउण्ड बालक स्पर्धा में देवेन्द्र पाटीदार ने कांस्य पदक हासिल किया। सिद्धि गुप्ता ने रोप मलखम्ब में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। टीम मलखम्ब में मध्यप्रदेश की टीम को बालक और बालिका, दोनों ही वर्गों में एक-एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

Related Articles

Latest News