Friday, July 31, 2026
Homeमध्य प्रदेशकिसानों के हितरक्षकों का होगा सम्मान: कृषक सेवा रत्न अलंकरण समारोह एवं...

किसानों के हितरक्षकों का होगा सम्मान: कृषक सेवा रत्न अलंकरण समारोह एवं किसान महोत्सव 6 फरवरी को

कृषक सेवा रत्न अलंकरण समारोह एवं किसान महोत्सव मंगलवार 6 फरवरी 2024 को दोपहर 1 बजे गोलबाजार जबलपुर स्थित शहीद स्मारक सभागार में आयोजित है, जिसमें किसानों के हितों, अधिकारों के लिए किए गए संघर्षो तथा उनकी उन्नति, उनके बहुमुखी विकास व उनकी भलाई के पक्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाली किसान प्रतिभाओं, वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं समाज सेवियों आदि का उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मान किया जाएगा।

इस अवसर पर विगत 45 वर्षों की किसान सेवा यात्रा के चित्रित वृतांत की झलक प्रदर्शित की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय वीर जाखड़ नई दिल्ली होंगे तथा अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा करेंगे।

मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड भोपाल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरा नंद गिरी महाराज आशीष प्रदाता के रूप में किसानों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट   अतिथि भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केके अग्रवाल एवं विद्युत उपभोक्ता फोरम के पूर्व अध्यक्ष एके कुलश्रेष्ठ होंगे।

भारत कृषक समाज के जबलपुर जिला के अध्यक्ष जेआर गायकवाड, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्रा, सचिव रूपेंद्र पटेल, किसान सेवा सेना के डॉ. बृजेश अर्जरिया, डॉ आरएम पटेल एवं जितेंद्र देसी  आदि ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Latest News