Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनआप जरूर नहीं जानते होंगे चने की दाल के ये फायदे, आज...

आप जरूर नहीं जानते होंगे चने की दाल के ये फायदे, आज ही डाइट में करें शामिल: वैद्य डॉ प्रदीप कुमार

वैद्य डॉ प्रदीप कुमार
बीएएमएस, डीपीसी (चेन्नई)
पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ
पूर्व चिकित्सक आर्य वैद्य चिकित्सालयम कोयंबटूर,
पूर्व चिकित्सक आयुरप्रस्थ कोट्टागिरी (ऊटी),
पूर्व मुख्य चिकित्सक रेडिएंट रिट्रीट रिसोर्ट बैंगलोर

हम में से बहुतेरे ऐसे होंगे जो चने की दाल का सेवन अक्सर करते होंगे, लेकिन उसके लाभों से अनभिज्ञ होंगे। चने की दाल का सेवन शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी है और अनेक रोगों के नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अगर आप चने की दाल का सेवन नहीं करते हैं तो इसे आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें। गुणों से भरपूर चने की दाल का सेवन बहुत ही हितकारी है।

  • चने की दाल आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती है और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करती है। 
  • चने की दाल में मौजूद अमीनो एसिड शरीर की कोशिकाओं को मजबूत करने में मददगार है।
  • डायबिटीज पर नियंत्रण के लिए चने की दाल का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। यह ग्लूकोज की अधिक मात्रा को अवशोषित करने में काफी मददगार है।
  • सौंदर्य बढ़ाने के लिए चने की दाल का बेसन त्वचा पर लगाना लाभदायक होता है।
  • चने की दाल का सेवन कर आप कब्ज जैसी समस्याओं से आसानी से निजात पा सकते हैं।
  • पीलिया जैसी बीमारी में चने की दाल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
  • फाइबर से भरपूर चने की दाल, कोलेस्ट्रॉल को कम कर आपका वजन कम करने में भी बेहद फायदेमंद साबित होती है। यह पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
  • चने की दाल जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन, फोलेट आदि से भरपूर होने के कारण आपको जरूरी ऊर्जा देती है। इसके अलावा यह पेट की समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है।
Related Articles

Latest News