Thursday, September 19, 2024
Homeआस्थाकुंभ राशि में 11 फरवरी से अस्त रहेंगे शनि: इन तीन राशियों...

कुंभ राशि में 11 फरवरी से अस्त रहेंगे शनि: इन तीन राशियों से कम होगा साढ़ेसाती का प्रभाव

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400

आज मैं आपसे ग्रहों के राजा और उनके पुत्र के बारे में चर्चा करूंगा। सूर्य देव को ग्रहों का राजा और शनिदेव को सूर्य देव का पुत्र माना जाता है। आज मैं आपसे सूर्य की नजदीकी के कारण शनि के अस्त होने के बारे में चर्चा करूंगा।

जब भी सूर्य देव, शनि देव से 15 डिग्री पहले होते हैं तब शनिदेव अस्त कहे जाते हैं। अस्त होने का अर्थ है प्रभावहीन हो जाना।

इस बार शनि अपनी स्वयं की राशि कुंभ में 17 जनवरी 2023 को प्रवेश किये थे। इस समय शनि शतभिषा में हैं। शनि देव 11 फरवरी 2024 से 18 मार्च 2024 तक अस्त रहेंगे। सूर्य पिता है और शनि पुत्र हैं, इसलिए जब सूर्य देव अपने पुत्र की स्वामित्व वाली राशि में होंगे तो उस राशि पर सूर्य का प्रभाव बढ़ जाएगा तथा शनि का प्रभाव कम हो जाएगा।

आये अब हम विभिन्न राशियों के व्यक्तियों पर 11 फरवरी 2024 से 18 मार्च तक 2024 तक शनि की अस्त होने के कारण विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले परिणामों की चर्चा करेंगे। 

मेष राशि

धन आने की मात्रा में कमी होगी। स्वास्थ्य ठीक होगा‌‌। संतान को लाभ होगा। दुर्घटना हो सकती है।

वृष राशि

कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद कम रहेगी। माता जी और जीवनसाथी के कष्टों में  कमी आएगी।  

मिथुन राशि

भाग्य से मिलने वाले लाभ में कमी होगी। धन आने की मात्रा बढ़ेगी। 

कर्क राशि

आप पर शनि की अढ़ैया  चल रही है। अढ़ैया की परेशानियों में कमी आएगी। इसके अलावा  दुर्घटना हो सकती है। शासन के साथ संपर्क ठीक हो सकते हैं।

सिंह राशि

जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपको नसों के संबंध में कोई बीमारी हो सकती है।

कन्या राशि

गुप्त शत्रु नुकसान कर सकते हैं। उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि 

संतान से मिलने वाले सहयोग में कमी आएगी। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी।

वृश्चिक राशि

आप शनि की अढ़ैया के प्रभाव में हैं। जिसके कारण आपको कई परेशानियां हो रही होंगी। उनमें कमी आएगी। परंतु माता जी को कष्ट होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में कमी आएगी।

धनु राशि

भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आपके पराक्रम में कमी आएगी।

मकर, कुंभ और मीन राशि

आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। उसके प्रभाव में काफी कमी आएगी। जिसके कारण आपकी परेशानियां कम होगी।

संबंधित समाचार

ताजा खबर