Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में लोकसभा चुनाव के लिए सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित

एमपी में लोकसभा चुनाव के लिए सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित

भोपाल, 28 मार्च (हि.स.)। लोकसभा निर्वाचन-2024 में प्रदेश के विभिन्न लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चार चरणों मतदान होगा। राज्य शासन ने संबंधित क्षेत्रों में मतदान के दिन निगोशिएबल इन्सट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया हैं।

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 19 अप्रैल (शुक्रवार) द्वितीय चरण में 26 अप्रैल (शुक्रवार) तृतीय चरण में 7 मई (मंगलवार) एवं चतुर्थ चरण में 13 मई (सोमवार) को होने वाले निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए उक्त तिथियों में सामान्य अवकाश घोषित किया है।

Related Articles

Latest News