Friday, July 5, 2024
Homeआस्थासाप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई 2024: जानें कौन सी तारीख रहेगी...

साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई 2024: जानें कौन सी तारीख रहेगी शुभ और किस दिन आ सकता है धन

पंडित अनिल पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 13 मई से रविवार 19 मई 2024 अर्थात विक्रम संवत 2081 शक संवत 1946 के वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी से वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में मिथुन राशि का रहेगा। 13 तारीख को 7:36 बजे प्रातः से कर्क राशि का हो जाएगा। चंद्रमा 15 तारीख को 5:06 बजे सायंकाल से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। 17 तारीख को 4:30 बजे रात अंत से वह कन्या राशि में गोचर करेगा।

इस सप्ताह सूर्य प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा 14 तारीख को 9:39 बजे रात से वृष राशि में प्रवेश करेगा। बुध मेष राशि में रहेगा। गुरु वृष राशि में, शनि कुंभ राशि में और वक्री राहु मीन राशि में भ्रमण करेंगे। शुक्र प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा 19 तारीख को 8:25 बजे दिन से वृष राशि में गोचर करेगा।

मेष राशि

इस सप्ताह आप का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। आपके जीवनसाथी का, आपकी माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको गरदन या कमर में दर्द हो सकता है। धन आने की संभावना है, परंतु धन आने में कई बाधाएं हैं। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। संतान थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। आपके अथक प्रयास से शत्रु समाप्त भी हो सकते हैं। आपका अपने भाइयों से तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 13, 14 और 15 तारीख उत्तम है। 18 और 19 तारीख को आपको कोई भी कार्य बहुत सचेत होकर करना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपको धन लाभ हो सकता है। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपके रिस्क नहीं लेना चाहिए। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। धन आने की संभावना में काफी परेशानी है। आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है। आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। आपको अपने संतान से कोई सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 तारीख  लाभदायक है। 16 और 17 तारीख को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें अधिकांश कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में आपको रिस्क नहीं लेना चाहिए। माता जी को कष्ट हो सकता है। पिताजी को भी थोड़ा बहुत कष्ट होगा। आपको भी ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की बीमारी हो सकती है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान से आपके सहयोग प्राप्त हो सकता है। भाग्य से थोड़ी बहुत उम्मीद की जा सकती है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 तारीख फलदायक है। 18 और 19 तारीख को आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक रहेंगे। 13, 14 और 15 तारीख को आपके पास थोड़ा बहुत धन आ सकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।  

कर्क राशि

आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह उत्तम रहेगा। धन आने की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन हो सकता है यह धन काफी कम मात्रा में हो। कार्यालय में आपको थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। कचहरी के कार्यों में सफल होने की उम्मीद कम है। भाई बहनों के साथ तनाव बढ़ सकता है। माता जी के स्वास्थ्य में कमी हो सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य भी खराब रहेगा। आपका और जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 13, 14 और 15 तारीख उत्तम है। 13, 14 और 15 को आप द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक रहेंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके माता जी और जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके और आपके पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी सी दिक्कत आ सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी अर्थात जैसा पहले से चल रहा है वैसा ही रहेगा। भाग्य से आपको कोई विशेष फायदा नहीं होने वाला है। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास कर कोई भी कार्य करना चाहिए। छोटी-मोटी दुर्घटनाओं का योग है, परंतु आप दुर्घटनाओं से साफ-साफ बच भी सकते हैं। इस सप्ताह आपके पास धन आने की मात्रा में कमी आएगी। लाभ की जगह हानि होने की ज्यादा संभावना है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 तारीख परिणाम दायक है। 16 और 17 को आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे। 13, 14 और 15 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कोई भी कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें तथा भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्य से आपको कोई विशेष लाभ नहीं होगा। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। आपके शत्रु दबे रहेंगे। वे आपको इस सप्ताह कोई तकलीफ नहीं दे पाएंगे। परंतु आपके शत्रु समाप्त भी नहीं होंगे। कार्यालय में आपको अपने अधिकारी से बचना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 तारीख उत्तम है। 18 और 19 तारीख को आपको कई सफलताएं मिल सकती हैं। 16 और 17 तारीख को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। 13, 14 और 15 को आपको धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को प्रतिदिन गरीबों को चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के  प्रस्ताव आएंगे। दुर्घटनाओं से बच कर रहे। पेट में पीड़ा हो सकती है। इस सप्ताह संतान आपका सहयोग करेगी। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। अगर आप थोड़ा सा भी प्रयास करेंगे तो आपके शत्रु समाप्त हो सकते हैं। भाग्य से आपको कोई मदद नहीं मिल पाएगी। कचहरी के कार्यों में रिक्स ना लें। कर्ज लेने से भी बचें। इस सप्ताह आपके लिए 13, 14 और 15 तारीख उत्तम है। 13, 14 और 15 तारीख को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। 18 और 19 तारीख को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए। 16 और 17 तारीख को आपके पास धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रामरक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य काफी ठीक रहेगा। धन आने की उम्मीद है। कार्यालय में आपकी स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। जीवनसाथी को मानसिक और शारीरिक कष्ट हो सकता है। जीवनसाथी का विशेष ध्यान रखें। आपके सुख में वृद्धि होगी। संतान आपका सहयोग करेगी। शत्रु आप पर आक्रमण करने का प्रयास करेंगे। शत्रुओं से आपको इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए।  इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 तारीख लाभदायक है। 16 और 17 तारीख को आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। 18 और 19 तारीख को धन आ सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी को रक्त संबंधित कोई पीड़ा हो सकती है। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। संतान से आपको कोई सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। मानसिक क्लेश भी हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 तारीख उत्तम है। 18 और 19 तारीख को आपके सभी कार्य सफल होंगे। 13, 14 और 15 तारीख को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रातःकाल स्नान की उपरांत तांबे के पत्र में चावल और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपने अधिकारियों से सम्मान प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। भाग्य आपकी थोड़ी बहुत मदद करेगा। शत्रुओं को समाप्त करने का यह एक अच्छा समय है। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को समाप्त कर सकते हैं। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। इस सप्ताह आपके लिए 13, 14 और 15 तारीख फलदायक हैं। 13, 14 और 15 को किए गए सभी कार्य सफल होंगे। 16 और 17 को आपको सावधान रहकर कोई कार्य करना चाहिए। 18 और 19 को भाग्य आपका साथ दे सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप आदित्य हृदय स्त्रोत का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।  

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। उनके कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा। आपके संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है। थोड़ा बहुत धन आने की उम्मीद है। कार्यालय में आपकी स्थिति में गिरावट आ सकती है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आएगा। इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 तारीख लाभदायक है। 16 और 17 तारीख में आपके अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर की कोई कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन कम से कम एक माला गायत्री मंत्र की जरूर करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। भाई बहनों के साथ आपके संबंध में टकराव हो सकता है। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। व्यापार में गिरावट हो सकता है। कचहरी के कार्यों में आपको रिस्क नहीं लेना चाहिए। अगर आप बगैर रिस्क के लिए कार्य करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपके माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 18 और 19 तारीख उत्तम है। 16 और 17 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानीपूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

टॉप हेडलाइंस

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...

8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में...

जबलपुर में शासकीय राशि के गबन और दुरुपयोग के मामले में सरपंच और सचिव...

जबलपुर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पौधारोपण में शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन करने के आरोप...

संभागीय कमिश्नर ने घोर कदाचरण के कारण छिंदवाड़ा के मोहखेड़ जनपद सीईओ को किया...

जबलपुर संभाग के संभागीय कमिश्नर अभय कुमार वर्मा द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन पर जनपद पंचायत मोडखेड़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागचन्द टिम्हरिया को...