Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में दायित्व में लापरवाही एवं आदेशों की अवेहलना करने पर दो...

एमपी में दायित्व में लापरवाही एवं आदेशों की अवेहलना करने पर दो प्रभारी तहसीलदार निलंबित

सागर (हि.स.)। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवेहलना करने पर सागर संभागायुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को टीकमगढ़ जिले के दो प्रभारी तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया हैं। टीकमगढ़ जिले के खरगापुर तहसील के प्रभारी तहसीलदार ओमप्रकाश गुप्ता और तहसील बल्देवगढ़ के प्रभारी तहसीलदार पीयूष दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैं।

बताया गया है कि टीकमगढ़ कलेक्टर द्वारा गत 22 मई को उच्च न्यायालय जबलपुर में दायर याचिका में ज़बाब दावा प्रस्तुत करने के लिए पीयूष दीक्षित और ओमप्रकाश गुप्ता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया था। दीक्षित और गुप्ता द्वारा उक्त याचिका प्रकरण में समय-सीमा में जवाबदावा प्रस्तुत नहीं किया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की कर पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती गई।

पीयूष दीक्षित और ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती जाना प्रमाणित हुआ है। उक्त कृत्य म०प्र० सिविल सेवा (आचरण) नियम का उल्लंघन होकर म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के अंतर्गत दण्डनीय है। उक्त लापरवाही के लिए म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के अधीन प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुये तत्काल प्रभाव से उन्हें निलम्बित किया गया है।

निलम्बन काल में उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर जिला टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है। निलम्बन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related Articles

Latest News