Friday, July 5, 2024
Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस ने की छिंदवाड़ा कलेक्टर को हटाने की मांग, तीन केन्द्रीय पर्यवेक्षक...

कांग्रेस ने की छिंदवाड़ा कलेक्टर को हटाने की मांग, तीन केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

भोपाल (हि.स.)। कांग्रेस ने छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को हटाने और मतगणना के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त करने की मांग की है। पार्टी के प्रत्याशी नकुल नाथ ने इसे लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा है तो प्रदेश कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इसकी मांग की है। पार्टी ने कलेक्टर के रहते मतगणना प्रभावित होने की आशंका भी जताई है। उधर, निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग से संबंधित कार्यों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने शुक्रवार को बताया कि छिंदवाड़ा के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शीलेंद्र सिंह की गतिविधियां एवं व्यवहार कांग्रेसजनों के प्रति भेदभावपूर्ण रहा है। मतदान के ठीक पहले कांग्रेस प्रत्याशी के निवास पर पुलिस कार्रवाई कराई गई। उनके नेतृत्व में मतगणना में भेदभावपूर्ण व्यवहार होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है, इसलिए उन्हें हटाया जाए। साथ ही मतगणना के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाए ताकि चुनाव परिणाम की घोषणा निष्पक्ष रूप से हो सके।

इधर, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने सौंसर और छिंदवाड़ा विधानसभा के लिए डीपी चौहान, जुन्नारदेव और अमरवाड़ा के लिए दुशमंता कुमार बेहरा, चौरई, परासिया और पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र के लिए मुनीर उल इस्लाम को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

टॉप हेडलाइंस

बिजली कंपनियों का वार्षिक खेल कैलेण्डर घोषित, महिला खेल और वालीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी...

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने वर्ष 2024-25 के लिए अपना वार्षिक अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल कैलेण्डर घोषित कर...

महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ धाम: धर्मस्व मंत्री

बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री...

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जोश दिखाएंगे संस्कारधानी जबलपुर के कुराश खिलाड़ी

राज्य स्तरीय 11वीं सब-जूनियर व 10वीं सीनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जुलाई को अशोक नगर में किया जा रहा है, इस...

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...