Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में नोटा ने पूरे देश का तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए कितने लोगों...

इंदौर में नोटा ने पूरे देश का तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए कितने लोगों ने दबाया नोटा का बटन

इंदौर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों के लिए मतगणना जारी है। गिनती में प्रत्याशियों के आगे और पीछे के इतर नोटा का रिकॉर्ड भी बन रहा है। इंदौर में नोटा ने पूरे देश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां नोटा के खाते में अब तक 1 लाख 63 हजार 828 मत से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। अब तक यह रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। वहां 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे।

इंदौर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी को अभी तक 9 लाख 18 हजार 691 मत मिले हैं। इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के टक्कर में कोई प्रत्याशी नहीं था। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने आखिरी समय में अपना नामांकन वापस ले लिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।

इसके बाद कांग्रेस ने इंदौर में नोटा के लिए अभियान चलाया था। मतगणना से यह भी स्पष्ट है कि अगर कांग्रेस प्रत्याशी को नोटा वाले मत जोड़े जाएं तो भी उसे 1 लाख 63 हजार मत मिलते। पर कांग्रेस के चलते इंदौर लोकसभा ने नोटा के मामले में नया रिकार्ड बना दिया है।

Related Articles

Latest News