Friday, July 5, 2024
Homeटॉप न्यूजअमित शाह आज शाम दिल्ली में महाराष्ट्र के गठबंधन दलों के नेताओं...

अमित शाह आज शाम दिल्ली में महाराष्ट्र के गठबंधन दलों के नेताओं से करेंगे मुलाकात

मुंबई (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज शाम को दिल्ली में महाराष्ट्र के गठबंधन नेताओं से बैठक में मुलाकात करेंगे। उन्होंने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कामकाज करते रहने को कहा है। बैठक को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज वर्षा शासकीय निवास पर होने वाली एनडीए नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक को रद्द कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए को अपेक्षित सीटें न मिलने की जिम्मेदारी लेते हुए देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। इसी सिलसिले में फडणवीस शुक्रवार को दिल्ली में अमित शाह से मिले। शाह ने उन्हें नई सरकार के शपथग्रहण समारोह तक काम करते रहने का आग्रह किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों से शनिवार को मिलने का कार्यक्रम तय किया।

शनिवार सुबह अमित शाह की ओर से तय की गई बैठक की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने आज शाम होने वाली अपनी बैठक को रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय से जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री सहित महाराष्ट्र के एनडीए के नेता आज दिल्ली जाएंगे। इस बैठक में अमित शाह महाराष्ट्र के एनडीए नेताओं को क्या दिशानिर्देश देते हैं, इस पर निगाहें लगी हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एनडीए ने राज्य की 48 में से 41 सीटें जीती थीं। लेकिन महाराष्ट्र में शिवसेना में फूट होने के बाद सीएम शिंदे की शिवसेना और राकांपा में फूट होने के बाद उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की राकांपा एनडीए में शामिल होकर चुनाव लड़ा था। महाराष्ट्र में एनडीए के नए गठबंधन को केवल 17 सीटें हासिल हो सकी हैं।

टॉप हेडलाइंस

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...

8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में...

जबलपुर में शासकीय राशि के गबन और दुरुपयोग के मामले में सरपंच और सचिव...

जबलपुर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पौधारोपण में शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन करने के आरोप...

संभागीय कमिश्नर ने घोर कदाचरण के कारण छिंदवाड़ा के मोहखेड़ जनपद सीईओ को किया...

जबलपुर संभाग के संभागीय कमिश्नर अभय कुमार वर्मा द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन पर जनपद पंचायत मोडखेड़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागचन्द टिम्हरिया को...