Friday, July 5, 2024
Homeटॉप न्यूजमोदी कैबिनेट 3.0: किसके पास कौन सा मंत्रालय, यहां देखें पूरी सूची

मोदी कैबिनेट 3.0: किसके पास कौन सा मंत्रालय, यहां देखें पूरी सूची

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शपथ के बाद आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में मंत्रालयों का वितरण भी हो गया है। बड़े मंत्रियों के विभागों में बदलाव नहीं हुआ है। रक्षा, वित्त, गृह और विदेश मंत्रालय पहले की ही तरह राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, अमित शाह और डॉ एस. जयशंकर के पास ही रहेगा। इसके अलावा नितिन गडकरी पहले की तरह सड़क परिवहन मंत्रालय देखेंगे। बतौर राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और अजय टम्टा उनके मंत्रालय में सहयोगी मंत्री होंगे।

मोदी कैबिनेट में शामिल शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और जेपी नड्डा को इस बार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवराज को कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है। खट्टर शहरी विकास और विद्युत मंत्रालय संभालेंगे। नड्डा को मोदी 1.0 की ही तरह स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है। धर्मेन्द्र प्रधान शिक्षा मंत्री, हरदीप पुरी पेट्रोलियम मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल बंदरगाह एवं जहाजरानी मंत्री, भूपेंद्र यादव पर्यावरण मंत्री और अश्वनी वैष्णव रेल मंत्री बने रहेंगे। अश्वनी वैष्णव को इस बार सूचना-प्रसारण मंत्रालय भी दिया गया है।

सहयोगी दलों को भी मोदी कैबिनेट में बड़े मंत्रालय सौंपे गए हैं। चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, जीतन राम मांझी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एचडी कुमारस्वामी को भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय दिया गया है।

श्रम और खेल मंत्रालय मनसुख मंडाविया, वाणिज्य मंत्रालय पीयूष गोयल, संसदीय कार्य मंत्रालय किरण रिजिजू को दिया गया है। सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय सौंपा गया है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय गजेंद्र सिंह शेखावत, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय अन्नपूर्णा देवी को दिया गया है। प्रह्लाद जोशी को नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार मंत्रालय और गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया है।

मंत्रिपरिषद की सूची इस प्रकार है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के साथ ही कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं।

कैबिनेट मंत्री

राज नाथ सिंह रक्षा मंत्री, अमित शाह गृह और सहकारिता मंत्री। नितिन गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री। जगत प्रकाश नड्डा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के अलावा रसायन और उर्वरक मंत्री। शिवराज सिंह चौहान कृषि और किसान कल्याण मंत्री के साथ ही ग्रामीण विकास मंत्री। निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री। डॉ. एस जयशंकर विदेश मंत्री। मनोहर लाल आवास और शहरी मामलों के मंत्री और विद्युत मंत्री।

एच. डी. कुमारस्वामी भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री। पीयूष गोयल वाणिज्य और उद्योग मंत्री। धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री। जीतन राम मांझी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पंचायती राज मंत्री; और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री। सर्बानंद सोनोवाल बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री। डॉ. वीरेंद्र कुमार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री। किंजरापु राममोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री। प्रल्हाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री। जुएल ओराम जनजातीय मामलों के मंत्री। गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्री। अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री।

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री। भूपेंद्र यादव पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री। गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति मंत्री और पर्यटन मंत्री। अन्नपूर्णा देवी महिला और बाल विकास मंत्री। किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री। हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री। डॉ. मनसुख मंडाविया श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्री। जी. किशन रेड्डी कोयला मंत्री और खान मंत्री। चिराग पासवान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री। सी आर पाटिल जल शक्ति मंत्री।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री। डॉ. जितेंद्र सिंह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री। अर्जुन राम मेघवाल कानून एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री। जाधव प्रतापराव गणपतराव आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री। जयंत चौधरी कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री।

राज्य मंत्री

जितिन प्रसाद वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री। श्रीपद येसो नाइक ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री। पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री। कृष्ण पाल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री। रामदास अठावले सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री। राम नाथ ठाकुर कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री। नित्यानंद राय गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री। अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री। वी. सोमन्ना जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री। डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री। प्रो. एस.पी. सिंह बघेल मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री। सोभा करंदलाजे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री। कीर्तिवर्धन सिंह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री। बी.एल. वर्मा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री। शांतनु ठाकुर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री। डॉ. एल. मुरुगन सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संसदीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री। अजय टम्टा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री। बंदी संजय कुमार गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री। कमलेश पासवान ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री। भागीरथ चौधरी कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री। सतीश चंद्र दुबे कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा खान मंत्रालय में राज्य मंत्री। संजय सेठ रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री। रवनीत सिंह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री। दुर्गादास उइके जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री। सुकांत मजूमदार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री। सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री। तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री। राजभूषण चौधरी जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री। भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री। हर्ष मल्होत्रा कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री। निमूबेन जयंतीभाई बांभनिया उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री। मुरलीधर मोहोल सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री। पबित्र मार्गेरिटा विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री। सुरेश गोपी टूरिज्म मंत्रालय और पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री।

टॉप हेडलाइंस

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...

8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में...

जबलपुर में शासकीय राशि के गबन और दुरुपयोग के मामले में सरपंच और सचिव...

जबलपुर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पौधारोपण में शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन करने के आरोप...

संभागीय कमिश्नर ने घोर कदाचरण के कारण छिंदवाड़ा के मोहखेड़ जनपद सीईओ को किया...

जबलपुर संभाग के संभागीय कमिश्नर अभय कुमार वर्मा द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन पर जनपद पंचायत मोडखेड़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागचन्द टिम्हरिया को...