Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशस्मार्ट मीटरों ने गणना कर बिजली उपभोक्ताओं को दिलाई 29 करोड़ की...

स्मार्ट मीटरों ने गणना कर बिजली उपभोक्ताओं को दिलाई 29 करोड़ की पॉवर फैक्टर छूट

इंदौर (लोकराग)। अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर न केवल बिजली वितरण की सटिक गणना करने में बल्कि उपभोक्ताओं को नियमानुसार छूट दिलाने के लिए भी कारगर साबित हो रहे हैं। बिजली कंपनी क्षेत्र में अब तक स्मार्ट मीटरों ने 29 करोड़ से ज्यादा की पॉवर फैक्टर छूट उपभोक्ताओं को दिलाई है। सबसे ज्यादा छूट इंदौर शहर के उपभोक्ताओं को करीबन 20 करोड़ की प्रदान की गई हैं।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि गैर घरेलू उपभोक्ताओं को पॉवर फैक्टर 0.85 या उपर दर्ज होने पर छूट की पात्रता आती है। अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर पॉवर फैक्टर की नियमित गणना कर मुख्यालय भेजते हैं, इससे पात्रतानुसार उपभोक्ताओं को अगले बिल में एक रूपए यूनिट तक की छूट दी जा रही है।

अमित तोमर ने बताया कि इंदौर शहर में अब तक लगभग करीब साढ़े तीन लाख बिलों पर 20 करोड़ रुपए की पॉवर फैक्टर छूट प्रदान की गई हैं। इसी तरह उज्जैन में 35 हजार बिलों पर करीब दो करोड़, रतलाम में 28 हजार बिलों पर डेढ़ करोड़ की पॉवर फैक्टर छूट दी गई है। वर्तमान में कंपनी क्षेत्र में तेरह जिलों में स्मार्ट मीटर की गणना आधार पर गैर घरेलू उपभोक्ताओं को पॉवर फैक्टर छूट समय पर दी जा रही है। अब तक स्मार्ट मीटरों ने पांच लाख से ज्यादा बिलों पर छूट दिलवाई है।

अमित तोमर ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर योजना को अत्यंत गंभीरता से लागू किया गया है, उपभोक्ताओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास, महू, धार, खरगोन, झाबुआ, सेंधवा, जावरा, मंदसौर, नीमच, आलीराजपुर, शाजापुर, बड़वानी इत्यादि शहरों के स्मार्ट मीटर उपभोक्ता ऊर्जस एप पर अपने स्मार्ट मीटर की जानकारी भी लाइव देख सकते हैं।

Related Articles

Latest News