Saturday, June 29, 2024
Homeटॉप न्यूजप्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने वाराणसी पहुंचे केन्द्रीय कृषि मंत्री...

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने वाराणसी पहुंचे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

वाराणसी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान वाराणसी पहुंच गए हैं।

बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केन्द्रीय कृषि मंत्री का स्वागत प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य,प्रोटोकाल प्रभारी भाजपा शैलेश पांडेय आदि ने किया। एयरपोर्ट से केन्द्रीय कृषि मंत्री शहर के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी शाम 4 बजे दो दिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले यहां मेहंदीगंज में किसानों से संवाद करेंगे। सभा में ही 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त के रूप में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे। सम्मेलन के दौरान ही पीएम मोदी स्वयं सहायता समूहों की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखी प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे।

सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री शाम सात बजे दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लेंगे। रात आठ बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना व दर्शन करेंगे।

पांचवीं बार देखेंगे गंगा आरती, करेंगे गंगा पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गंगा सेवा निधि की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में पांचवीं बार शामिल होंगे। प्रधानमंत्री यहां 55 मिनट तक रुकेंगे। वह 15 मिनट तक गंगा पूजन और मोदी मणि पर विराजेंगे। वहीं, 40 मिनट तक आरती देखेंगे। प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं.चंद्रमौलि उपाध्याय और नौ अर्चक पूजा करवाएंगे। 18 कन्याएं ऋद्धि-सिद्धि के रूप में मौजूद होंगी। 10 क्विंटल फूलों से दशाश्वमेधघाट को सजाया गया है।

टॉप हेडलाइंस

भारतीय नौसेना ने 17 साल की सेवा के बाद ‘सारस’ हेलीकॉप्टरों को दी विदाई

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय नौसेना ने 17 साल तक समुद्री सुरक्षा और निगरानी करने वाले ‘सारस’ हेलीकॉप्टरों को अंतिम विदाई दे दी है। विशाखापत्तनम...

एमपी में दो नक्सलियों को मार गिराने वाले हॉक फोर्स के 28 जवानों को...

भोपाल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बालाघाट में आयोजित एक समारोह में लांजी क्षेत्र अंतर्गत केराझेरी के जंगल में दो कुख्यात...

चीन सीमा पर श्योक नदी पार करते समय फंसा टैंक, भारतीय सेना के पांच...

नई दिल्ली (हि.स.)। चीन सीमा पर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के पास लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में सैन्य अभ्यास करके लौट...

संजय झा बने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य संजय झा...

Copa America 2024: ब्राजील ने जीत के साथ की वापसी, पैराग्वे को किया बाहर

लास वेगास (हि.स.)। विनिसियस जूनियर ने पहले हाफ में दो गोल करके ब्राजील को शुक्रवार रात पैराग्वे पर 4-1 से जीत दिलाई और कोपा...

अमरनाथ तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना

जम्मू (हि.स.)। अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार सुबह जम्मू से सुरक्षा काफिले में घाटी के लिए रवाना हुआ। 4,029 यात्रियों...

दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जल्द हो सकता है कैबिनेट का विस्तार

रायपुर (हि.स.)। भाजपा की दिल्ली में हुई बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार सुबह राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। भाजपा...

आज जबलपुर आएंगे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कुछ देर रुकने के बाद होंगे...

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज शनिवार 29 जून की दोपहर 3:30 बजे चित्रकूट से कार द्वारा भेड़ाघाट पहुँचेंगे। ऊर्जा मंत्री...

बिग बी के नाती अगस्त्य के साथ पार्टी करती दिखीं शाहरुख की लाडली सुहाना

बॉलीवुड मशहूर हस्तियों के पार्टी के वीडियो वायरल होते रहते हैं। मशहूर हस्तियों के डेटिंग के चर्चे भी देखने को मिलते हैं। वहीं, स्टारकिड...