Sunday, October 6, 2024
Homeमध्यप्रदेशलोक सेवकों ने भेजी मुख्यमंत्री के नाम की पाती: कहा- केंद्र के...

लोक सेवकों ने भेजी मुख्यमंत्री के नाम की पाती: कहा- केंद्र के समान एमपी में भी मिले डीए एवं अन्य भत्ते

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता, आवास-शहरी भत्ता, मुख्मंत्री चिकित्सा बीमा योजना का लाभ दिए जाने के लिए मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला संरक्षक योगेन्द्र दुबे एवं जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के नाम की पाती संभागीय आयुक्त जबलपुर के माध्यम से प्रेषित की।

पाती में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से कर्मचारियों को मुख्यमंत्री चिकित्सा बीमा योजना का लाभ देने, केन्द्रीय कर्मचारियों के समान प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, आवास भत्ता, शहरी भत्ता का लाभ देने, अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु एक समान करने, शैक्षणिक संत्र के बीच में अतिशेष के नाम पर शिक्षकों एवं अन्य विभाग के कर्मचारियों को स्थानान्तरित ना करने की मांग की गई है।

अटल उपाध्याय ने बताया कि अधिकारियों का स्थानान्तरण होने पर वेतन पत्रक तैयार नहीं किए जाते, जिससे प्रदेश शासन के आदेश के पश्चात भी समय पर वेतन नहीं हो पाता है। अधिकारी ट्रांसफर होने के कारण कार्य संपादित नहीं करते। मांग की गई है कि वेतन पत्रक तैयार होने के पश्चात ही स्थानांतरित अधिकारी और कर्मचारियों कार्य मुक्त किया जाये, कार्यभारित स्थापना के कर्मचारियों को अवकाश नगदीकरण का लाभ देने की भी मांग की गई है।

इस दौरान मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, कर्मचारी कांग्रेस के संतोष मिश्रा, समयपाल संघ के अजुर्न सोमवंसी, शिक्षक कांग्रेस के विश्वदीप पटेरिया, स्वास्थ कर्मचारी संघ के इंद्रप्रताप यादव, इंद्रपुरी गोस्वामी, योगेंद्र मिश्रा, ब्रजेंद्र मिश्रा, मनीष लोहिया, विनय नामदेव, सतीश उपाध्याय, अभिषेक मिश्रा आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

ताजा खबर