Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयअनुराग ठाकुर संसदीय लोक लेखा समिति के सदस्य नामित

अनुराग ठाकुर संसदीय लोक लेखा समिति के सदस्य नामित

शिमला (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर से लोकसभा से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर संसद काे लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह समिति सरकार के वार्षिक वित्त लेखों और व्यय को पूरा करने के लिए राशि के विनियोग को दर्शाने वाले लेखों की जांच करने का काम करती है।

लोक लेखा समिति का गठन प्रतिवर्ष ‘लोकसभा की प्रक्रिया और कार्य-संचालन नियम’ के नियम 308 के तहत किया जाता है। अनुराग सिंह ठाकुर ने पूर्व में आईटी पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष (2009 से 2014) और लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है। इसके अतिरिक्त अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में 2019 से 2021 तक वित्त एवं कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री व 2021 से 2024 तक सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं हैं।

उल्लेखानीय है कि लोक लेखा समिति में कुछ सांसदाें काे नामित किया जाता है। यह समिति केन्द्र सरकार के खर्चों की लेखा परीक्षा (ऑडिट ) करती है। इस समिति को यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था कि संसद द्वारा सरकार को दिया गया धन विशिष्ट और निश्चित मद पर ही खर्च किया जाए।

Related Articles

Latest News