Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में आईएएस अधिकारियों के तबादले, देर रात जारी हुआ आदेश

एमपी में आईएएस अधिकारियों के तबादले, देर रात जारी हुआ आदेश

मध्यप्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार अनेक जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है, वहीं अनेक वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कलेक्टर बालाघाट गिरीश कुमार मिश्रा को कलेक्टर राजगढ़, संचालक, जनसंपर्क रौशन कुमार सिंह को कलेक्टर विदिशा, सीईओ जिला पंचायत उज्जैन मृणाल मीणाको कलेक्टर बालाघाट, नगर निगम कमिश्नर, ग्वालियर हर्ष सिंह को कलेक्टर ​डिंडौरी, अपर कलेक्टर भोपाल हर्षल पंचोली को कलेक्टर अनूपपुर, अपर कलेक्टर भोपाल हिमांशु चन्द्रा को कलेक्टर नीमच, उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास केदार सिंह को कलेक्टर शहडोल पदस्‍थ किया है।

इसी तरह पीएस, श्रम व सामाजिक न्याय सचिन सिन्हा को प्रशासकीय सदस्य राजस्व मंडल, ग्वालियर, सह-आयुक्त, चबल संभाग मुरैना संजीव कुमार झा को सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर, सह-सदस्य राजस्व, ग्वालियर उमाकांत उमरावको पीएस श्रम विभाग, सह आयुक्त चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी सोनाली वायंगणकर को पीएस सामाजि​क न्याय, सीईओ कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण सोमेश मिश्रा को कलेक्टर मंडला, कार्यपालन संचालक एप्को भोपाल संजीव सिंह को संभागायुक्त भोपाल, उप सचिव, सीएम तथा एमडी, इलेक्‍ट्रॉनिक्स विकास निगम अंशुल गुप्ता को संचालक जनसम्पर्क, अपर कलेक्टर, अनूपपुर अमन वैष्णव को कमिश्नर नगर निगम ग्वालियर, आयुक्त, तकनीकी शिक्षा मदन विभीषण नागरगोजे को सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर, अपर सचिव, गृह विभाग अजय गुप्ता को संचालक किसान कल्याण, सीईओ, एमपीआरआरडीसी तन्वी सुन्द्रियाल को संचालक बजट मप्र, अपर सचिव सह आयुक्त स्वास्थ्य सेवा तरुण राठी को आयुक्त खाद्य सुरक्षा, कलेक्टर जिला नीमच दिनेश जैन को अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन दीपक आर्य को सीईओ एमपीआरआरडीसी, कलेक्टर, शहडोल तरुण भटनागर को उप सचिव पशुपालन व डेयरी, कलेक्टर डिण्डौरी विकास मिश्रा को उप सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, कलेक्टर, अनूपपुरआशीष वशिष्ठ को एमडी राज्य इलेक्ट्राॅनिक्स विकास निगम, कलेक्टर मण्डला सलोनी सिडानाको ईडी एप्को भोपाल, सह आयुक्त, चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, कलेक्टर विदिशा बुद्धेश कुमार वैद्य को उप सचिव गृह विभाग पदस्‍थ किया गया है।

Related Articles

Latest News